मुलायम होंठो के लिए ऐसे लगाएं Castor Oil, लिप्स की ड्राईनेस होगी गायब

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 12:05 PM (IST)

त्वचा और बालों के लिए तो अरंडी तेल कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही इसमें मौजूद गुण आपके होंठो को भी मुलायम बनाने में मदद करते हैं। अरंडी तेल में ओमेगा-6, ओमेगा-9 जैसे हैल्दी फैटस पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व त्वचा और सेहत के साथ-साथ होंठों के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। यदि आप रोजाना होंठो पर इस तेल की मालिश करते हैं तो यह नैचुरली पिंक और कोमल बनेंगे। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आप इसका इस्तेमाल होंठों पर कैसे कर सकते हैं....  

कैसे लगाएं होंठों पर अरंडी का तेल?

होंठो को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप सीधे इस तेल को होंठो पर लगा सकती हैं। 1-2 बूंदे कैस्टर ऑयल लें। इसके बाद कुछ देर इसे होंठो पर लगाकर मसाज करें। कुछ देर के लिए तेल को ऐसे ही छोड़ दें। रोज घर से बाहर निकलने से पहले और रात में सोने से पहले इसकी मसाज करें। होंठ मुलायम बनने लगेंगे। 

अरंडी से बना बाम भी रहेगा बेस्ट 

आप चाहे तो अरंडी के तेल से बना बाम भी अपने होंठो पर लगा सकती हैं। इसे घर पर बनाने के लिए सबसे पहले पैन में एक छोटा टुकड़ा शिया बटर डालें। इसके बाद इसे गर्म करके पिघला लें। गैस बंद कर दें और इसमें 1 चम्मच अरंडी का तेल, कोई अन्य तेल और शहद मिलाएं। सारी चीजों को मिक्स कर लें। आपका लिप बाम बनकर तैयार है। नियमित होठों पर लगाने से यह नैचुरली पिंक बनेंगे। 

अरंडी तेल होंठों पर लगाने के अन्य फायदे

. होंठो पर कैस्टर ऑयल लगाने से पिग्मेंटेशन भी दूर होती है। 

. होंठो की डेड स्किन ठीक होती है। 

. इसके अलावा होंठो की ड्राईनेस दूर करने के लिए भी यह तेल  बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

. इसे लगाने से होंठ नैचुरली मॉइश्चराइज होती हैं और एकदम हाइड्रेट भी रहते हैं। 

. अगर आपके होंठ फटते हैं तो उसके लिए भी यह काफी फायदेमंद है। 

. काले होंठों के लिए भी अरंडी तेल बेहद लाभकारी माना जाता है। 

. नियमित इसे होंठो पर लगाने से होंठ गुलाबी होने लगते हैं। 

Content Writer

palak