चेहरे का निखार ना पड़े फीका इसलिए ऑफिस बैग में जरूर रखें ये प्रोडक्ट्स

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 03:10 PM (IST)

ऑफिस के लिए तैयार होने पर महिलाओं को कितना सोचना पड़ता हैं। ताकि उनका लुक सिपंल पर एकदम परफेक्ट लगे। मगर सुबह-सुबह मेकअप करने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान टिप्स के जरिए मेकअप करने का तरीका बताते हैं। इससे आप कुछ ही मिनटों में एकदम परफेक्ट व ग्रेसफुल लुक पा सकती है। इसके अलावा आप मेकअप किट को उठाने की जगह पर इन प्रोडक्ट्स को बैग में रखकर मिटिंग के लिए तुरंत तैयार हो सकती हैं...


 

बीबी क्रीम- ब्यूटी एक्सपर्ट मुताबिक रोजाना चेहरे पर फाउंडेशन नहीं लगाना चाहिए। इससे स्किन खींची-खींची नजर आने से चेहरे पर नेचुरल  लुक नहीं आप पाता है। ऐसे में आप चेहरे को ग्लोइंग व नेचुरल लुक देने के लिए बीबी क्रीम लगा सकती है। यह एक मल्टी टास्किंग प्रोडक्ट है जो स्किन में नमी बरकरार रखने के साथ सूरज की तेज किरणों से सुरक्षित रखता है।

कंसीलर- मौसम भले कोई भी हो चेहरे पर पिंपल्स व दाग-धब्बे होना आम बात है। मगर इसे क्रीम से छुपाना मुश्किल हो जाता है। इसे छुपाने और एकदम स्मूद स्किन पाने के लिए आप कंसीलर का इस्तेमाल करें। मगर इसे सिर्फ प्रभावित जगह पर ही लगाएं।


 

काजल व आईलाइन- आप ऑफिस मेकअप में काजल व आईलाइन ब्यूटी प्रोक्डट्स शामिल कर सकती हैं। इससे आपको बिना आईशैडो लगाएं भी नेचुरल मेकअप लुक मिलेगा।

मस्कारा- इसे लगाने से आंखों को कंप्लीट मेकअप लुक मिलता है। इसके साथ ही इससे आंखे बड़ी व बोल्ड नजर आती है। ऐसे में काजल और आईलाइन लगाने के बाद पलकों पर मस्कारा जरूर लगाएं।


pc: News18 hindi

लिपस्टिक- होंठों पर लिपस्टिक लगाने से नेचुरल लुक मिलने के साथ स्किन टोन लाइट नजर आती है। इसके साथ ही इससे आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है। आप चाहे तो अपने ऑफिस बैग में अलग-अलग तरह के मैट या फिर ग्लॉसी लिपस्टिक के कई शेड रख सकती हैं।

 

 

 

Content Writer

neetu