दिनों-दिन बढ़ेगी आंखों की रोशनी, रोजाना पीएं गाजर का जूस

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2018 - 05:31 PM (IST)

आँखों की देखभाल : टैक्नोलॉजी के जमाने में मोबाइल,कंप्यूटर आदि का ट्रेंड बहुत बढ़ गया है। जरूरत से ज्यादा इन उपकरणों का इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी कम होना एक आम समस्या है। पहले केवल बड़े लोगों को ही आंखों संबंधी प्रॉब्लम होती थी लेकिन आजकल बच्चों को भी यह समस्या होने लगी है। कम्प्यूटर पर काम करने से, टी वी देखने, लगातार आंखों को एक ही जगह टिकाए रखने से आंखें कमजोर होने लगती हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए लोग दवाओं का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार इन से भी कोई फर्क नहीं पड़ता। एेसे में गाजर के जूस आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे अपने आहार में शामिल करके आखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं किन कारणों से गाजर का जूस आंखों के लिए वरदान है।


गाजर में विटामिन ए की मात्रा बहुत अधिक होती है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना नाश्ते के बाद अगर आप गाजर का जूस पीना शुरू कर देंगे तो आंखों की रोशनी कभी कमजोर नहीं होगी। जिन लोगों की आंखों की रोशनी पहले से कम है वह रोजाना इसका सेवन करना शुरू करें।

गाजर का रस बीटा कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इससे रेटिना और आंख के अन्य भागों को असानी से काम करने में मदद मिलती है।


आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कई विटामिन और खनिज पदार्थों की आवश्यकता होती है। गाजर में वह सभी पोषक तत्व और फाइबर पाएं जाते हैं जो आंखों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए गाजर के जूस का प्रतिदिन सेवन करें।

 

Punjab Kesari