ध्यान से! इन 5 सवालों को सुनकर हर लड़की हो जाती है नराज

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2017 - 11:24 AM (IST)

लड़को को लड़कियों से बात करते समय हमेशा ध्यान रखना चाहिए क्योंकिं वो कब किस बात पर चिढ़ जाएं इसका अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता। अक्सर आप उनसे बात करते समय ऐसे सवाल पूछ लेते है जिनसे वो गुस्सा हो जाती है। असल में लड़कियों को कुछ सवाल के जवाब देना बिल्कुल भी पंसद नहीं होता। आइए जानते है लड़किया किन सवालों को सुनना पंसद नहीं करती है।
 

1. शादी कब करोगी?
कभी कुंवारी लड़की से ये न पूछें कि वो शादी कब कर रही है। दरअसल लड़कियां हर किसी के मुंह से एक ही सवाल बार-बार सुनकर थक जाती है। इसलिए कोई भी लड़की भी लड़की इस सवाल को सुन कर चिढ़ जाती है।

2. एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड के बारे में
लड़कियों को अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में सुनना बिल्कुल भी पंसद नहीं होता। इससे उन्हें अपनी सारी पिछली बातें याद आती है। इसलिए वो इस सवाल से दूर ही रहना ही पंसद करती है।

3. करियर को लेकर सवाल
लड़कियों को अपने करियर को लेकर कोई भी कमेंट सुनना पंसद नहीं होता। इसके अलावा उन्हें कपड़े और मेकअप से जुड़े सवाल भी ज्यादा गुस्सा दिलाते है।

4. तुम अभी तक सिंगल क्यों हो?
लड़कियों को न ही तो यह सवाल अच्छी लगता है और न वो इसका जबाव देना पंसद करती है। अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों को सुनना वो पंसद नहीं करती। इसलिए इनसे यह सवाल न ही पूछें तो अच्छी है।

5. दूसरी लड़कियों के बारे में पूछना
उनके सामने कभी भी किसी दूसरी लड़की या उनकी दोस्त के बारे में न पूछें। ऐसे में उनको लगता है कि आप दूसरी लड़कियों में दिलचस्पी ले रहें है और इससे आपकी बन रही बात भी बिगड़ सकती है।

Punjab Kesari