वहीं अदाएं वहीं खूबसूरती सोशल मीडिया पर छाई दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला की हमशक्ल

punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2023 - 06:27 PM (IST)

90 के दशक में बॉलीवुड में ऐसी कई खूबसूरत एक्ट्रेस रह चुकी हैं जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं हीरोईनों में से एक थी मधुबाला। मधुबाला एक ऐसा नाम है जिसकी मुस्कान आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। बड़ी-बड़ी आंखें और मुस्कुराता चेहरा हर किसी का दिल जीत लेता था। आज भी उनकी खूबसूरती को कोई टक्कर नहीं दे पाया है लेकिन अब इस हसीना को देखकर लगता है कि मधुबाला जैसी खूबसूरती किसी में है। यह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी शक्ल काफी हद तक मधुबाला से मिलती है। 

मधुबाला की हमशक्ल लगती हैं प्रियंका कंडवाल 

मधुबाला की इस हमशक्ल का नाम प्रियंका कंडवाल है इनकी प्यारी सी मुस्कान देखकर आपको मधुबाला याद आ जाएंगी। वैसा ही लंबा चेहरा, प्यारी सी आंखें और अदाएं भी इनकी एकदम मधुबाला जैसी ही हैं। उनके गाने पर वीडियो बनाकर अक्सर प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। कभी साड़ी तो कभी सूट में प्रियंका मधुबाला की याद दिलाती ही रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Kandwal 🧿 (@priyankakandwal)

फैंस ने कर दी एक्ट्रेस से तुलना 

प्रियंका की यह वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी तुलना मधुबाला से कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि - 'मधुबाला।' 

अन्य ने कहा कि - 'बहुत खूबसूरत कुछ हद तक मधुबाला जैसी लगती हैं।' 

एक ने कहा - 'बिल्कुल मधुबाला जैसी है यह।'

साउथ की फिल्मों में आ चुकी हैं नजर 

अपनी खूबसूरती के कारण प्रियंका कई सारे टीवी सीरियल्स में भी दिख चुकी हैं। 'पवित्र रिश्ता', 'जाना न दिल से दूर', 'मरियम खान रिपोर्टिंग' नाम जैसे टीवी शोज में प्रियंका नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह कुछ साउथ की फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। उनकी वीडियोज और रील्स देखकर फैंस अक्सर एक्ट्रेस की तुलना मधुबाला से ही करते हैं। फैंस उन्हें मधुबाला की हमश्कल भी कहते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Kandwal 🧿 (@priyankakandwal)

 

Content Writer

palak