निक के साथ प्रियंका ने ली एंट्री, रैड कार्पेट पर मैचिंग आउटफिट में दोनों ही दिखें परफेक्ट

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2019 - 11:49 AM (IST)

पेरिस में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रिंयका चोपड़ा ने तीसरे दिन भी अपने फैशन से हर किसी को इंप्रेस किया। इस बार भी प्रियंका ने पति निक के हाथों में हाथ डाल रेड कार्पेट पर एंट्री ली। प्रियंका ने व्हाइट ऑफ शोल्डर फ्रिल वर्क लांग ट्रेन गाउन पहना जो GEORGES HOBEIKA का डिजाइन किया गया था। देसी गर्ल ने Chopard के डायमंड नेकलेस व ईयररिंग्स से कंप्लीट किया। 


 
प्रियंका रैड कार्पेट पर पति निक के हाथों में हाथ डाले नजर आईं। दोनों ही काफी रोमांटिक लग रहे थे। खास बात है कि दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देख रहे थे।

प्रियंका-निक की ये प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिसे फैंस पसंद भी खूब कर रहे हैं। 

वहीं Chopard पार्टी में भी प्रियंका ब्लैक मैटेलिक सेक्सी गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक पंप हील्स पहनी और डायमंड ईयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया।

प्रियंका का रैड कार्पेट से लेकर पार्टी लुक काफी सेक्सी दिखा, वहीं निक भी कम कम नहीं नजर आए।

जहां रैड कार्पेट पर निक, प्रियंका से मैचिंग पेंटसूट पहना, वहीं पार्टी के लिए उन्होंने ब्लैक सूट चूज किया। 


 

Content Writer

Sunita Rajput