Cannes 2018: डीप क्लीवेज नेक गाउन में एेश्वर्या ने लगाया हॉटनेस का तड़का

punjabkesari.in Sunday, May 13, 2018 - 10:21 AM (IST)

फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में चल रहे कांस फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस एेश्वर्या राय ने एंट्री कर ली। सोशल मीडिया पर उनके कांस लुक की तस्वीरें काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। 

कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन एेश्वर्या रेड कारपेट पर Michael Cinco के डीप नेकलाइन गाउन में नजर आईं, जिसमें उनका स्टनिंग बटर-फ्लाई लुक देखने को मिला है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एेश्वर्या का यह कलरफुल स्लीव्लेस गाउन बटर-फ्लाई से इंस्पायर्ड था। 

इस दौरान एेश्वर्या ने सिंपल हेयरस्टाइल, पर्पल आई-मेकअप, रेड लिप शेड और गाउन के साथ मैचिंग ईयररिंग्स पहने, जो उन्हें खूबसूरत लुक दे रहे थे। इसके अलावा कांस इवेंट में एेश्वर्या अपनी बेटी अराध्या के साथ नजर आईं। क्यूटी अराध्या भी अपनी मम्मी की तरह स्टाइलिश लुक में दिखी। उसने रेड फ्रॉक पहनी और व्हाइट सैंडल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

Punjab Kesari