Cannes 2017: बेटी आराध्या के साथ नजर आई ऐश्वर्या राय बच्चन

punjabkesari.in Sunday, May 21, 2017 - 12:43 PM (IST)

पंजाब केसरी (फैशन) : कांस फैस्टीवल के चौथे दिन बॉलीवुड ऐक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर दूसरी बार नजर आई। ऑफ शोल्डर रेड फ्लोरल पैटर्न गाउन में ऐश्वर्या बहुत ही खूबसूरत और हॉट लग रही थी। कांस फैस्टीवल के इस सीसन में उनके साथ लिटल प्रिसेंस आराध्या बच्चन भी नजर आई जो पिंक ड्रैस में बहुत ही क्यूट लग रही थी।
बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय पोज देती दिखाई दी जिसमें दोनों बार्बी डॉल की तरह नजर आ रही थी। 
ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए कांस फैस्टीवल का यह 16वां सीसन है। इससे पहले भी आराध्या अपनी मां के साथ कांस फैस्टीवल का हिस्सा बन चुकी है। उस समय वह 6 महीने की थी। इस बार ऐश्वर्या राय अपनी बेटी और मां वृंदा राय के साथ इस फैस्टीवल में पहुंची। 

Punjab Kesari