30 के बाद महिलाओं में हो सकती है Calcium Deficiency, ये लक्षण दिखने पर बरतें सावधानी !

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2023 - 02:58 PM (IST)

स्वस्थ शरीर के लिए पोषक तत्वों का शरीर में सही मात्रा में होना आवश्यक है। पोषक तत्वों की बात करें तो उनमें से कैल्शियम भी एक है। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है जिसके कारण शरीर में थकान भी महसूस हो सकती है इसके अलावा शरीर का विकास भी अच्छे से नहीं हो पाता। इसकी कमी पूरी करने के लिए आप दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। कई बार महिलाओं में इसकी कमी होने पर कुछ लक्षण भी दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं खून की कमी होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं...

नाखूनों का कमजोर होना 

यदि महिलाओं में कैल्शियम की कमी होगी तो नाखून कमजोर हो सकते हैं। यह जल्दी टूटने भी लगते हैं इसके अलावा नाखूनों में ड्राईनेस भी बढ़ सकती है और उनका रंग भी बदलने लगता है। ऐस में यदि आपके नाखूनों में भी यह लक्षण दिखते हैं तो एक बार डॉक्टर को संपर्क भी कर सकते हैं। 

मांसपेशियों में दर्द 

कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है क्योंकि जब हड्डियों में कैल्शियम जमा होने लगता है जो इसमें कैल्शियम की कमी भी होने लगती है। इसके अलावा हड्डियों में दर्द और ऐंठन जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। 

दांत में दर्द होना 

कैल्शियम की कमी होने पर दांतों में दर्द भी हो सकता है। क्योंकि कैल्शियम सबसे ज्यादा दांतों और हड्डियों में ही जमा होता है ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने पर दांत में दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है। 

हड्डियों का कमजोर पड़ना 

इसके अलावा हड्डियां कमजोर होने पर महिलाओं के शरीर की हड्डियां भी कमजोर पड़ने लगती हैं। इसके अलावा इनमें आवाज भी आ सकती है। हड्डियों में कैल्शियम स्टोर होता है जो इन्हें मजबूती देने में मदद करता है इससे हड्डियां हैल्दी भी रहती हैं परंतु इसकी कमी होने पर शरीर कैल्शियम सोख लेता है जिसके कारण वह कमजोर होने लगती हैं। 

कमजोरी हो जाना 

वैसे तो महिलाओं को शरीर में कई बार कमजोरी महसूस होती है परंतु शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण भी कमजोरी आ सकती है। इसके अलावा इसनकी कमी होने पर महिलाएं चीजें भूलने भी लगती हैं और सारा दिन उन्हें थकावट भी महसूस होने लगती है।

Content Writer

palak