पेट में लड़का है या लड़की? पत्ता गोभी से पता लगाने का वायरल हो रहा है ये अजीब सा ट्रेंड

punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 04:14 PM (IST)

नारी डेस्क: प्रेग्नेंसी के दौरान हर मां-बाप के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है — उनके पेट में लड़का होगा या लड़की? आजकल सोशल मीडिया पर एक अजीब सा ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसे कहते हैं “पत्ता गोभी जेंडर टेस्ट”। इसमें दावा किया जा रहा है कि पत्ता गोभी की मदद से गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग पता लगाया जा सकता है।

पत्ता गोभी जेंडर टेस्ट क्या है?

इस टेस्ट में लाल पत्ता गोभी का इस्तेमाल किया जाता है। तरीका बहुत आसान है- लाल पत्ता गोभी को काटकर उबाला जाता है और उसका पानी निकाला जाता है। इस पानी को ठंडा होने दिया जाता है। फिर इसमें गर्भवती महिला के पेशाब की कुछ बूंदें मिलाई जाती हैं। अब देखा जाता है कि पानी का रंग कैसे बदलता है। अगर पानी का रंग गुलाबी या लाल हो जाता है, तो कहा जाता है कि बच्चे का लिंग लड़का होगा। अगर रंग नीला या बैंगनी रहता है, तो माना जाता है कि बच्ची होगी।

PunjabKesari

क्या इस टेस्ट में कोई सचाई है?

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस टेस्ट में कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। असल में, लाल पत्ता गोभी में एक रासायनिक पदार्थ होता है जिसे पीएच इंडिकेटर कहते हैं। यह किसी भी अम्लीय या क्षारीय पदार्थ के रंग को बदल देता है। गर्भवती महिला के पेशाब का पीएच स्तर हर व्यक्ति में अलग होता है, इसलिए रंग बदलना सामान्य बात है। इसका बच्चा लड़का होगा या लड़की इससे कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें:  Preity Zinta की फिटनेस सीक्रेट: 50 की उम्र में भी यंगस्टर्स को दे रही हैं टक्कर!

लोग क्यों कर रहे हैं यह टेस्ट?

यह टेस्ट ज्यादातर लोग एक मजेदार प्रयोग की तरह करते हैं। इसे वैज्ञानिक तौर पर सही मानने के बजाय लोग इसे जिज्ञासा, मस्ती या जेंडर रिवील (लिंग का खुलासा) के लिए करते हैं। कई कपल इसे यादें बनाने और हंसी-मजाक के लिए करते हैं।

PunjabKesari

डॉक्टर की सलाह क्या है?

गर्भ में बच्चे का सही लिंग और सेहत जानने के लिए अल्ट्रासाउंड और डॉक्टरी जांच सबसे भरोसेमंद तरीके हैं। पत्ता गोभी या किसी भी घरेलू नुस्खे पर भरोसा करना सही नहीं है।

“पत्ता गोभी जेंडर टेस्ट” सिर्फ एक मजाकिया ट्रेंड है, जिसका कोई मेडिकल आधार नहीं है। बच्चे की सही जानकारी के लिए डॉक्टर से ही सलाह लें।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static