बेकार रस्सियों से बनाएं घर के लिए क्रिएटिव चीजें

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 01:45 PM (IST)

घर में बहुत सी बेकार चीजें होती है, जिन्हें आप इस्तेमाल करने की बजाए फैंक देती है। उसी तरह घर में पड़ी बेकार रस्सी को भी आप बिना उसके फायदे जाने फैंक देती है। घर में पड़ी बेकार रस्सी का इस्तेमाल आप अपने घर के लिए टोकरी बना सकती है। इस टोकरी का इस्तेमाल आप किचन से लेकर मेकअप का सामान रखने के लिए कर सकती है। आइए जानते है कि किस तरह से आप बेकार रस्सीयों से अपने घर की सजावट कर सकती है।

 

 

जरूरी सामान
रस्सी से कलाकृति बनाने के लिए आपको बेकार रस्सी, प्लॉस्टिक का टब (किसी भी साइज का), ग्लू, कलर चाहिएं होंगे।

 

बनाने का तरीका
1. सबसे पहले तो टब को प्लास्टिक बैग में लपेट दें। इसके बाद इसके ग्लू से रस्सी को चारों तरफ लपेटते हुए चिपका दें।

 

2. अच्छी तरह से चारों तरफ रस्सी चिपकाने के बाद टब के सखने के लिए रख दें। सूखने के बाद आप टब को धीरे-धीरे रस्सीयों के अंदर से निकाल लें।

 

3. टब निकालने के बाद इसे थोड़ी देर और सूखने के लिए रख दें। जब टब अच्छी तरह से सूख जाएं तो इसपर आप अपनी पंसद से कोई भी कलर कर दें। इसके अलावा इस आप अपनी पसंद से फूल भी लगा सकती है।

 

4. इस सुंदर टोकरी में आप किचन या घर का कोई भी सामान रख सकती है। इसके अलावा इस तरीके से छोटी टोकरी बना कर आप इसमें अपना मेकअप का समान भी रख सकती है।

 

5. टोकरी बनाने के अलावा इससे आप घर की बाकी चीजे जैसे फोटो फ्रेम, मिरर या फिर कोई भी सामान डेकोरेट कर सकती है। इसकी टोकरी बना कर आप उसमें फूलों को लगा कर गार्डनिंग भी कर सकती है।

 

Punjab Kesari