तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा, बढ़ाया भारतीयों का हौंसला (See Video)

punjabkesari.in Tuesday, Apr 27, 2021 - 11:02 AM (IST)

भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है। लगातार इसके केस बढ़ने से अस्पताल में बेड व ऑक्सीजन से लेकर शमशान में लकड़ियों तक की कमी हो रही है। ऐसे में इस महामारी से लड़ते भारत का हौंसला बढ़ाने के लिए अन्य देशों के साथ युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) भी साथ दे रहा है। ऐसे में उन्होंने भारत का समर्थन करते हुए दुबई में बनी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को तिरंगे के रंग में रंगा। इसके साथ ही अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के हेडक्वार्टर भी तिरंगे में रंगा गया। ऐसे में इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। 

वीडियो के साथ शेयर किया मैसेज

बुर्ज खलीफा इमारत के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट में वीडियों के साथ एक मैजेस लिखा है। उन्होंने लिखा है कि, इस मुसीबत की घड़ी में भारत और भारतवासियों को आशा, दुआएं व मदद भेजते हैं। इसके साथ ही #StayStrongIndia लिखकर भारत का हौंसला बढ़ाया। इसके बाद लोग भी इस वीडियो को तेजी से शेयर कर भारत की हिम्मत बढ़ा रहे हैं। साथ ही इनका सपोर्ट करने पर युनाइटेड अरब अमीरात का धन्यवाद कर रहे हैं। 

 

نرسل رسالة أملٍ وتضامن ودعم للشعب الهندي في هذه الأوقات العصيبة، متمنين أن يتخطوا هذه المحنة بقوتهم واتحادهم#برج_خليفة

Sending hope, prayers, and support to India and all its people during this challenging time. #BurjKhalifa #StayStrongIndia pic.twitter.com/y7M0Ei5QP5

— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) April 25, 2021

 

बेहद खूबसूरत दिख रहा बुर्ज खलीफा

बात बुर्ज खलीफा की करें तो यह दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। यह तिरंगे के रंग में जगमगाती बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही है। इसकी ऊंचाई करीब 829.8 मीटर है। इसका निर्माण 21 सितंबर, 2004 में हुआ था। इस बिल्डिंग का आधिकारिक उद्घाटन 4 जनवरी, 2010 मे किया गया था। इसके निर्माण में 1,10,000 टन से अधिक कंक्रीट और 55,000 टन से अधिक स्टील रेबर लगे थे।यह शीशे और स्टील से तैयार किया गया है। इसकी लिफ्ट की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस इमारत के 124 वें तल पर बने अवलोकन डेक 'एट द टॉप' तक सिर्फ 2 मिनट में पहुंचा जा सकता है। यहां से टेलीस्कोप की मदद से यात्री दुबई का खूबूसरती नजारा देखा जा सकता है। इसकी 76 वें मंजिल पर विश्व का सबसे ऊंचा स्वीमिंग पूल और 158वें मंजिल पर मस्जिद और 144 वें मंजिर पर नाइटक्लब बना है। 

 


 

Content Writer

neetu