बुलेट लेकर गांव में निकली लड़की, दबंगो ने दी जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 02:15 PM (IST)

पुरुष प्रधान समाज में जब लड़कियां लड़कों वाला काम करती है तो लड़कों की इगो को ठेस पहुंचता है। ऐसे में वह लड़िकयों की हिम्मत तोड़ने की कोशिश करते है। हाल ही में जब मिलक खटाना गांव में लड़की बुलेट चला कर गांव में नकली तो वहां के कुछ दबंगों को यह पसंद नही आया। इस बात से उनकी इगो को इतना ठेस पहुंचा कि उन्होंने लड़की घर जाकर उसे जान से मारने की धमकी ही दे डाली। 

ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक खटाना के कुछ दबंगों को लड़की का बुलेट चलाना पसंद नही आया। इसका विरोध करते हुए उन्होंने युवती के घर पर जाकर उसे व उसके पिता को बुलेट न चलाने की धमकी दी हैं। इतना ही नही दबंगों ने घर में घुस कर जान से मारने की धमकी देने के बाद फायरिंग भी की। इस घटना से डर सुरक्षा की मांग करते हुए पिता सुनील कुमार ने सचिन व बबलू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हैं। 

जान से मारने की दी धमकी 

मिलक खटाना के किसान सुनील कुमार ने अपनी बेटी को खुद आने- जाने की लिए बुलेट बाइक दिलवाई थी। उनकी 4 बेटियां व 1 बेटा है। बेटा अभी छोटा है व 3 बेटियों की शादी हो चुकी है इसलिए उन्होंने कही आने जाने के लिए बेटी को बुलेट दिला दिया। वहीं जब बेटी गांव में बुलेट लेकर निकली तो कुछ दबंगो ने उसे रोकर कर बुलेट चलाने से मना किया, क्योंकि उन्हेें एक लड़की का बुलेट चलाना पसंद नही आया था। उनके कहने पर जब लड़की नही मानी तो उन्होंने घर जाकर सुनील कुमार व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर धमकाया। 
शिकायत दर्ज होने के बाद पीड़ित लड़के पंचायत कर फैसला करने का दबाव बना रहे है। उसके बाद यह फैसला पंचायत में भी गया लेकिन किसी भी तरह का कोई फैसला न हो सका। वही आरोपी सचिन कई बार विभिन्न अपराधों के मामले में जेल भी जा चुका है।

 

 

Content Writer

khushboo aggarwal