51 लाख में बिकी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली भैंस, इतना देती है दूध

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 05:11 PM (IST)

सुखबीर सिंह हरियाणा के हिसार जिले के लितानी गांव में रहने वाले एक किसान है। इनके पास मुर्राह नस्ल की भैंस जिसका नाम सरस्वती है, उसे 51 लाख में बेचा गया है। एक भैंस इतनी मंहगी बिकने का कारण यह कि वह दूध उत्पादन सबसे ज्यादा दूध देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली भैंस है। सुखबीर सिंह के अनुसार वह अपनी इस भैंस को बहुत प्यार करते है। मगर इसके चोरी होने के डर से उन्हें इतना बड़ा फैंसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें 1 करोड़ रूपए भी देते तो भी वह उसे बेचने को नहीं मानते।

सरस्वती को सुखबीर सिंह ढांडा ने किससे खरीदा?

सुखबीर सिंह ढांडा ने बताया कि,उन्होंने अपनी भैंस सरस्वती को लुधियाना के एक किसान पवित्र सिंह को बेचा है। इसे खरीदने के लिए पवित्र सिंह ने सुखबीर सिंह को 51 लाख रुपए चुकाए।

यूं तोड़ा था वर्ल्ड रिकॉर्ड

सुखवीर सिंह की भैंस सरस्वती कुछ महीने पहले हुए पंजाब के लुधियाना जिले के गांव जगरांव में डेयरी एंड एग्री एक्सपो प्रतियोगिता में भाग लिया था। यहां सरस्वती ने 33.131 किलो दूध देकर पाकितानी भैंस का रिकॉड तोड़ा था। इसके लिए सुखबीर सिंह को सम्मानित करने के लिए 2 लाख का ईनाम दिया गया था। इससे पहले यह रिकॉड पाकिस्तानी भैंस ने 32.050 किलो ग्राम दूध देकर अपने नाम किया था।

कितने में खरीदा सुखबीर सिंह ने सरस्वती को?

सुखबीर सिंह ने बताया, उन्होंने सरस्वती को आज से 4 साल पहले बरवाला के खोखा गांव के किसान गोपीराम से सिर्फ 1 लाख 30 हजार में खरीदा था। इसके साथ ही वह बताते है कि सरस्वती ने कई बच्चों को जन्म दिया। उसका दूध और सीमेन बेचकर वह हर साल 1 लाखों से अधिक की पैसे कमा रहें है।

भैंस सरस्वती का रखा था विदाई समारोह

असल में सुखबीर सिंह अपनी भैंस को बेचना नहीं चाहते थे। मगर कहीं वो चोरी न हो जाए इसके डर से उन्होंने ऐसा कदम उठाया। सरस्वती के लिए उन्होंने एक विदाई समारोह का भी आयोजन किया था। इस प्रोग्राम में हिसार के साथ- साथ राजस्थान, यूपी और पंजाब से लगभग 700 किसान आए थे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी भैंस सरस्वती ने पिछले साल हिसार में हुई प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। इसके साथ ही वह वहां पर 29.31 किलो दूध देकर पहले स्थान पर आई थी।

Content Writer

Sunita Rajput