मिडिल क्लास को बड़ी राहत, TCS और TDS में बड़ा बदलाव, अब केवल 2% लगेगा टैक्स
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 01:14 PM (IST)
नारी डेस्क: Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास और आम आदमी की जेब पर खास ध्यान दिया है। इस बजट में ट्रैवल और मेडिकल खर्चों पर TCS केवल 2% कर दिया गया है, जबकि मोटर इंश्योरेंस पर TDS पूरी तरह हटा दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अब विदेशी यात्रा, इलाज या इंश्योरेंस से जुड़े खर्च आम लोगों के लिए पहले से बहुत आसान और सस्ता हो जाएगा। यह बदलाव न सिर्फ मिडिल क्लास के लिए राहत का संकेत है, बल्कि आम आदमी के रोज़मर्रा के खर्च को भी सीधा फायदा पहुंचाने वाला है।
राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) घटाकर 4.3%
इस बजट में सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 4.3% रखा है। चालू वित्त वर्ष (FY26) में यह 4.4% था। राजकोषीय घाटा कम होने का मतलब है कि सरकार की उधारी घट रही है और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। यह कदम विदेशी निवेशकों के लिए भी भरोसा पैदा करता है और आर्थिक स्थिरता को बढ़ाता है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार, कम राजकोषीय घाटा सरकार की वित्तीय अनुशासन का संकेत है और इसका असर देश की विकास दर और निवेश माहौल पर सकारात्मक पड़ेगा।
#WATCH | President Droupadi Murmu feeds Union Finance Minister Nirmala Sitharaman the customary 'dahi-cheeni' (curd and sugar) ahead of her ninth consecutive Union Budget presentation. pic.twitter.com/WouiznFEMr
— ANI (@ANI) February 1, 2026
TCS में भारी कटौती – विदेश यात्रा और मेडिकल खर्च हुआ सस्ता
Budget 2026 मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। विदेश जाने वाले यात्रियों और विदेश में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए TCS (Tax Collected at Source) की दर में भारी कटौती की गई है। पहले विदेश यात्रा (Travel LRS) पर 5% से 20% तक TCS लगता था, अब इसे सिर्फ 2% फ्लैट कर दिया गया है। इसी तरह, विदेश में मेडिकल खर्च पर भी पहले 5% TCS लगता था, अब इसे घटाकर 2% ही रखा गया है। इस बदलाव का सीधा फायदा आम परिवारों को होगा। उदाहरण के लिए, विदेश यात्रा या इलाज के लिए जो पहले बड़ी रकम टैक्स के रूप में चुकानी पड़ती थी, अब वह बोझ काफी कम हो जाएगा। इससे मिडिल क्लास को अपने जरूरी खर्च आसानी से करने की सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Budget 2026: 75 साल पुरानी परंपरा बदलने वाली है, पार्ट-B में होगा बड़ा बदलाव
मोटर इंश्योरेंस पर TDS पूरी तरह खत्म
वाहन मालिकों के लिए भी Budget 2026 में बड़ी राहत है। अब मोटर इंश्योरेंस (Motor Insurance) पर लगने वाले TDS को पूरी तरह हटा दिया गया है। इसका मतलब यह है कि इंश्योरेंस प्रीमियम या क्लेम से जुड़े लेन-देन अब कर मुक्त होंगे। इस कदम से आम आदमी को दो तरह का फायदा होगा – पहला, इंश्योरेंस भुगतान और क्लेम प्रक्रिया में अब कम कागजी कार्यवाही करनी होगी। दूसरा, टैक्स की जटिलताओं से राहत मिलेगी। इसके साथ ही मोटर इंश्योरेंस में वित्तीय बोझ कम होने से आम वाहन मालिकों की जेब पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
Union Budget 2026-27 | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman says,"...In FY2026-27, fiscal deficit is seen at 4.4% of the GDP. The fiscal deficit at 4.3% of GDP in FY2027." pic.twitter.com/yXFVtvHuWd
— ANI (@ANI) February 1, 2026
बजट से आम आदमी और अर्थव्यवस्था दोनों को फायदा
Budget 2026 में वित्त मंत्री ने एक ही बार में आम आदमी और देश की वित्तीय सेहत दोनों पर ध्यान रखा है। विदेश यात्रा और मेडिकल खर्च पर TCS कम करना, मोटर इंश्योरेंस से TDS हटाना और राजकोषीय घाटा घटाना, यह संकेत देता है कि सरकार आर्थिक स्थिरता और विकास दोनों पर जोर दे रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बजट आम लोगों की जेब पर तुरंत असर डालने वाला है, जबकि राजकोषीय घाटे में कमी और टैक्स सुधार से अर्थव्यवस्था की लंबी अवधि की मजबूती भी सुनिश्चित होगी।

