OMG: दुनिया का ऐसा झरना जहां पर बिना फिसले चढ़ सकते हैं लोग

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 05:16 PM (IST)

सुंदर पहाडो़ं व झरनों पर घूमना हर किसी को अच्छा लगता है। ऐसे में लोग खासतौर पर झरनों का मजा लेने के लिए पानी वाली जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। बात अगर झरनों की करें तो उसके आसपास काई जमा होती है। इसके कारण वहां से फिसलने का डर रहता है। मगर आज हम आपको एक ऐसे झरने के बारे में बताएंगे, जहां पर बिना फिसले कोई भी आसानी से चढ़ जाएगा। जी हां, थाईलैंड में एक ऐसा झरना है, जो अपने आप में बेहद ही अनोखा है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

थाईलैंड में 'बुआ थोंग' नाम का झरना

330 फीट ऊंचा यह अनोखा झरना आपको थाईलैंड में मिलेगा। इसका नाम 'बुआ थोंग' है। मगर यह 'चिपचिपा झरना' के नाम से भी मशहूर है। इसकी खासियत है कि यहां का पानी चट्टानों से बहता हुए एकदम सफेद दिखाई देता है। साथ ही इसपर पर कोई बिना फिसले आसानी से ऊपर की ओर चढ़ सकता है। साथ ही अगर किसी को सीधे चढ़ने में परेशानी हो तो इसकी साइड में रस्सी बंधी हुई है। ऐसे में इसको पकड़कर आसानी से इस अनोखे झरने पर चढ़ा व उतरा जाया जा सकता है। 

लाइम स्टोन की चट्टानों से बना है झरना

दरअसल, यह झरना लाइम स्टोन चट्टानों से बना है, जो छुने पर सख्त स्पंज की जैसी लगती है। ऐसे में इसकी पकड़ मजबूत होने से इसपर कोई भी आसानी से चढ़ व उतर सकता है। साथ ही चोट लगने का डर भी काफी कम रहता है। इसके अलावा इसके पानी में मौजूद कैल्शियम चट्टानों पर जमा जाने के कारण इसमें काई नहीं परत नहीं आती है। 

लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र 

इसके पानी में चूना मिला होने के कारण इसे चिपचिपा झरना कहा जाता है। साथ ही इसमें बबल की तरह क्रीम कलर की चट्टानों के कारण पानी दूध की तरह एकदम सफेद नजर आता है। ऐसे में लोग खासतौर पर इस अनोखे झरने को देखने पर इसपर चढ़ने का मजा लेने आते हैं। 


 

Content Writer

neetu