Lokmat Most Stylish Awards में रेड कॉर्पेट पर छाई बी-टाउन हसीनाएं, लुक से बटौरी वाहवाही

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2023 - 02:45 PM (IST)

बीती रात मुंबई में लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्डस 2023 का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बी-टाउन हसीनाएं एक से बढ़कर एक लुक में नजर आई। अवॉर्ड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिसमें सभी एक्ट्रेस फैशन के मामले में एक-दूसरे को टक्कर देते दिख रहे हैं। तो चलिए डालते हैं सभी एक्ट्रेस की लुक पर एक नजर.... 

शिल्पा शेट्टी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अवॉर्ड्स में काफी ग्लैमरस अंदाज में दिखी। उन्होंने फिश कट स्टाइल हैवी स्कर्ट के साथ फुल स्लीव्ज ब्लाउज कैरी किया था। कानों में ईयररिंग्स, बालों का खुला छोड़ा और डॉर्क मेकअप में एक्ट्रेस काफी सुंदर लगी।

पूजा हेगड़े 

पूजा हेगड़े ने अवॉर्ड्स नाइट के लिए फ्लेयर्ड प्लाजो स्टाइल हेवी पैंट सूट में कैरी किया। बालों की हॉफ पोनी बनाकर, गले में सिंपल नेकपीस और डॉर्क मेकअप में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस दिखी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lokmat (@lokmat)

 

मौनी रॉय 

मौनी रॉय ने इवेंट में क्रीम व्हाइट शीर साड़ी पहनी। मैचिंग ज्वेलरी बालों का बन और डॉर्क मेकअप में मौनी सुंदर लगी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शमिता शेट्टी 

शमिता शेट्टी लाइट पिंक कलर की साड़ी में नजर आई। कानों में हैवी ईयररिंग्स, बालों को खुला छोड़ और डॉर्क मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अनन्या पांडे 

अनन्या ने इवेंट में सबसे हटके लुक कैरी किया था। उन्होंने हैवी सेमी ड्रेप्ड साड़ी पहनी जिसके साथ ऑफ शॉल्डर ब्लाउज कैरी किया। बालों में टाइट बन बनाकर अनन्या काफी गॉर्जियस दिख रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

 

मलाइका अरोड़ा  

बॉलीवुड की हॉट गर्ल मलाइका अरोड़ा क्रीम कलर की थ्रेड वर्क साड़ी में नजर आई। इसके साथ माला ने सेक्सी ब्लाउज और गले में नेकलेस पहना।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lokmat (@lokmat)

माहिरा शर्मा 

माहिरा शर्मा नेट की ब्लैक साड़ी में नजर आई साड़ी के साथ उन्होंने फुल स्लीव्स वाला डीप बैक ब्लाउस कैरी किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by masla Queen 👑 (@mahira_fanpage06)

अमायरा दस्तूर 

अमायरा दस्तूर इवेंट में हॉट रेड साड़ी में पहुंची। साड़ी में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस दिख रही थी। 

जरीन खान 

जरीन खान इवेंट में पर्पल कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में पहुंची। बालों को खुला छोड़ और डॉर्क मेकअप में उन्होंने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

सान्या मल्हौत्रा

 सान्या मल्होत्रा भी ब्लैक नेट की साड़ी में नजर आई। बालों में हल्का सा बन और सिंपल मेकअप में एक्ट्रेस काफी सुंदर दिख रही थी। 

रितेश-जेनेलिया

बॉलीवुड का क्यूट कपल यानी की रितेश देशमुख और जेनेलिया ब्लैक कलर में ट्विनिंग करके दिखे यहां रितेश ने ब्लैक कलर का कोट पैंट पहना था वहीं जेनेलिया ब्लैक कलर की स्कर्ट, व्हाइट टॉप और मैचिंग कॉट में काफी गॉर्जियस दिख रही थी। इसके साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी और बालों में बन बनाकर अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। 

Content Writer

palak