BTFW: बॉलीवुड हसीनाओं पर भारी पड़ी टीवी सेलेब्स, रैंप पर बिखेरा जलवा

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 12:03 PM (IST)

 बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का इंतजार सभी को बेसर्बी से रहता है, क्योंकि इस इवेंट में हसीनाओं का एक से बढ़कर एक लुक जो देखने को मिलते हैं। इस फैशन वीक इवेंट के पहले दिन वैसे तो कई सितारे नजर आए लेकिन टीवी सेलेब्स ने अपनी- अपनी अदाओं सं धमाल मचाने का काम किया। 


 बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक क पहले दिन कई जाने-माने सेलिब्रिटी ने रैम्प वॉक पर अपना जलवा बिखेरा। इस बार बिग बॉस फैम शिव ठाकरे को भी रैंप पर उतरने का मौका मिला। इस दौरान वह काफी कूल लग रहे थे। 


सुपरहिट टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने भी खूबसूरत ब्लैक आउटफिट में रैंप पर एंट्री मारी। इस दौरान उनके पति नील भट्ट भी नजर आए।


 टीवी एक्ट्रेस और मीका सिंह स्वंयवर फेम आकांक्षा पुरी ने भी अपनी अदाओं से बिजलियां गिराने का काम किया। आकांक्षा ने अपने लुक को हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी। 


बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर रैंप पर बेहद प्यारा लहंगा पहनकर उतरी। सफ़ेद-हाथीदांत से सजाए गए लहंगे में एक प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज में वह किसी  राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। उन्होंने मिनिमल ज्वैलरी, ग्लॉसी मेकअप और वेवी हेयरडू के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट में शमिता शेट्टी की खूबसूरती देखने लायक थी। प्यारी सी मुस्कान ने उनके लुक पर चार चांद लगाने का काम किया था। 


बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हर बार की तरह इस बार भी अपनी अदाओं से दिल जीतने का काम किया। लाइट कलर के लहंगे में उनका स्टाइलिश लुक देखने लायक था। 

Content Writer

vasudha