कब्ज की परेशानी दूर करेगी ब्रोकली, प्रेगनेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 06:15 PM (IST)

प्रेगनेंसी के दौरान औरत के शऱीर में बहुत सारे बदलाव आते हैं। एक भी अनहेल्दी चीज मां के साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा असर डालती है। ऐसे में जरुरी है गलत चीजें खाने की बजाए हेल्दी चीजों का सेवन करें। हेल्दी फूड की लिस्ट में ब्रोकली सबसे ऊपर आती है। ब्रोकली में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व, फॉलिक एसिड, आयरन और फाइबर मां और बच्चे के लिए बहुत तरीकों से फायदेमंद है।

प्रेगनेंसी के दौरान एक दम से बढ़ने वाले वजन के चलते औरत को कई बार कब्ज की समस्या से गुजरना पड़ता है। ऐसे में ब्रोकली का सेवन आपके लिए रामबाण सिद्ध होता है। फाइबर से भरपूर ब्रोकली आपके पेट में मौजूद आंतड़ियों को नर्म बनाने का काम करती है, जिसके चलते आपको कब्ज की समस्या नहीं होती। इसके साथ-साथ ब्रोकली और भी कई तरीके से प्रेगनेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद है, आइए जानते हैं कैसे...

ब्लड शुगर कंट्रोल

प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं का बल्ड प्रेशर हाई या फिर लो रहने लगता है। ऐसे में इस प्रॉब्लम से बचने के लिए अपनी डाइट में ब्रोकली जरुर शामिल करें। इसका सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज की मरीज महिलाओं को काफी लाभ मिलता है।

मजबूत इम्यून सिस्टम

शरीर में प्रेगनेंसी के दौरान आए बदलाव की वजह से महिला का इम्यून सिस्टम भी काफी हद तक कमजोर हो जाता है। ऐसे में ब्रोकली, हेल्दी नट्स और ढेर सारे फ्रूट्स मां और बच्चे दोनों की सेहत पर पॉजिटिव प्रभाव डालते हैं।

तनाव

अक्सर शरीर में आने वाले बदलाव के चलते कई बार महिलाएं तनाव का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में ब्रोकली से बना सूप या फिर उबली हुई ब्रोकली के ऊपर चीज डालकर खाने से महिला को काफी लाभ मिलता है।

तो ये थे प्रेगनेंसी के दौरान ब्रोकली खाने के खास 4 फायदे। 

Content Writer

Harpreet