चेहरे पर लाना है गजब का निखार तो लगाएं यह होममेड मास्क

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2017 - 10:49 AM (IST)

ब्यूटीः हर लड़की चाहती है कि वे सबसे सुंदर और सबसे आर्कषित दिखें। इसके लिए कई लड़कियां बहुत से ब्यूटी टिप्स को भी अपनाती हैं। लेकिन इन ब्यूटी टिप्स का असर सिर्फ कुछ समय के लिए होता है। अगर आप सच में चेहरे पर गजब का निखार लाना चाहती है तो इसके लिए आप होममेड मास्क को अपना सकती हैं। इस मास्क को बनाना बेहद ही आसान है और इसका कोई साइड-इफैक्ट भी नहीं है।

 

जरूरी सामान

- 1/4 कप पपीते का पेस्ट
- 1 चम्मच शहद
- 1/2  चम्मच नींबू का रस

 

कैसे बनाएं

1. सबसे पहले एक कटोरी में पपीते का पेस्ट, शहद और नींबू का रस डालें।
2. उसके बाद इन सभी मिश्रण को अच्छी तरह मिला कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
3. आपका मास्क तैयार है। इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। कान और गर्दन को भी इस मास्क से कवर कर लें।
4. 15 मिनट इस मास्क को ऐसे ही लगे रहने दें। 15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
5. चेहरे को किसी हल्के कपड़े से पोछ लें।
6. ऐसा हफ्ते में एक बार जरूर करें।


 

Punjab Kesari