Vastu Tips: गुड़लक लाती हैं घर में रखी ये 5 चीजें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 12:28 PM (IST)

क्या आपके घर में भी हमेशा लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है? क्या अच्छी कमाई होने के बावजूद भी घर में पैसा नहीं टिकता? अगर हां तो इसका कारण वास्तुदोष हो सकता है। परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो आपके घर में गुड़लक लाएंगी और इन सभी परेशानियों को दूर करेगा। चलिए जानते हैं गुड़लक लाने के लिए आपको घर में क्या-क्या सामान रखना चाहिए।

 

वॉटर फाऊंटेन

पानी का बहना बेहद घर के लिए अच्छा नहीं होता लेकिन रोटेशन ऑफ वॉटर (Rotation of water) घर के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप घर में वॉटर फाऊंटेन लगा सकते हैं। इसे उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखें। इससे आर्थिक स्तिथि में भी सुधार होगा।

नैचुरल प्लांट

मनी और बैंबू प्लांट भी घर में गुड़लक लाते हैं। इसे घर की पूर्व, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण में रखें। इससे ना सिर्फ पैसों की किल्लत दूर होगी बल्कि यह घर में सुख-शांति भी लाएंगे।

भगवान धनवंतरी

अब आप सोच रहे थे भगवान धनवंतरी कौन हैं। जब समुद्र मंथन हो रहा था तो उसमें से भगवान धनवंतरी कलश लेकर निकले थे। यही कारण है कि इन्हें घर में रखने से बीमारियां, आर्थिक परेशानियां और कलह-कलेश दूर होता है। इनकी तस्वीर उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में ही रखें लेकिन इनके सामने पानी से भरा चांदी या तांबे का कलश रखना ना भूलें।

लाल रंग

जरूरी नहीं कि इसके लिए आप दीवारों पर लाल कलर करवाएं। इसकी बजाए आप लाल कलर का कोई शो-पीस, फ्लावट या कोई और चीज दक्षिण दिशा में लगाएं। लाल कलर के शो-पीस के बजाए आप लाल फूलों की खुशबू का छिड़काव भी इस दिशा में कर सकते हैं। इससे भी घर में गुड़लक आता है।

घड़ी

आपके घर में घड़ी तो जरूर होती हैं लेकिन इसे सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में पश्चिम दिशा में मेटल की घड़ी जरूर रखें। इससे सिर्फ गुड़लक ही नहीं आता बल्कि इससे बिजनेस में भी तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput