कमजोर बृहस्पति मुश्किलों से भर सकता है आपका जीवन, ये उपाय सोने की तरह चमका देंगे किस्मत!

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2023 - 03:34 PM (IST)

शास्त्रों के अनुसार सभी नौ ग्रहों में देवगुरू बृहस्पति सबसे बड़े और शुभ ग्रह माने गए हैं।  गुरु ग्रह को धन, वैवाहिक जीवन यापन करता है। उसे हर कदम पर सफलता मिलती है। लेकिन बृहस्पति दूषित हो तो कष्ट भोगना पड़ता है। स्वास्थ संबंधी समस्या, विवाह में दिक्कतें, आर्थिक तंगी की समस्या से जूझना पड़ता है। आइए जानते हैं गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए या फिर इस ग्रह के दोष को कम करने के लिए कुछ आसान उपाय कौन से हैं...


बृहस्पति को प्रसन्न करने के उपाय

पीली वस्तु का करें दान

पीला रंग भगवान बृहस्पति देव का है। इसलिए गुरु से जुड़ी पीली वस्तुएं जैसे सोना, चने की दाल, आम,  केला आदि दान करें। ऐसा करने से बृहस्पतिदेव प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करते हैं।

गुरुवार का व्रत रखें

 बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखें। इस दिन पीले वस्त्र पहवें और बिना नमक का पीला भोजन करें। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से भी लाभ मिलता है।

पुखराज पहनें

विवाह में अड़चने आ रही हों तो शुक्ल पक्ष के गुरुवार के दिन सोने से जड़ित पुखराज पहनना अच्छा होता है। इसे ज्योतिष की सलाह के बाद पहनें। अगर पुखराज नहीं पहन सकते तो हल्दी की गांठ या केले की जड़ को पीले कपड़े में बांधकर दाहिनी भुजा या गले में लॉकेट बनाकर पहनें। इससे गुरू ग्रह मजबूत होगा और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

हल्दी का टुकड़ा रखें पर्स में

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए गुरुवार को गोमती चक्र, कौड़ी, केसर और हल्दी का टुकड़ा इनमें से कोई एक चीज भी आप अपने पर्स में रख सकते हैं। ये वस्तुएं समृद्धि का कारक मानी गईं है। इससे आपके पास पैसों की कमी नहीं आएगी।

भगवान सत्यनारायण की  कथा सुनें

स्वास्थ संबंधी समस्या दूर करने के लिए बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा के बाद भगवान सत्यनारायण की या बृहस्पतिवार की कथा सुनना बहुत अच्छा माना गया है।

नोट- यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि हम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। 

Content Editor

Charanjeet Kaur