वेडिंग में ट्राई करें डिफरेंट कलर का Choora!

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 05:30 PM (IST)

अपनी शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है, जिसकी तैयारियां व शॉपिंग वह महीनों पहले ही शुरू कर देती है। इन शॉपिंग्स में वेडिंग आउटफिट, ज्वेलरी, मेकअप प्रॉडक्ट्स से लेकर चूड़ा भी शामिल है। हर लड़की अपना वेडिंग चूड़ा परफेक्ट व उसका लेटेस्ट डिजाइन चूज करती हैं। मगर इन दिनों लड़कियां चूड़े में अपनी शेड्स च्वाइस भी रखने लगी है। जी हां, अगर आप रेड या मेहरून से डिफरेंट शेड्स में चूड़ा ट्राई करना चाहती है तो आज हम आपके लिए कुछ कलर व डिजाइन्स ढूंढ कर लाए है जिनसे आप आइडिया ले सकती है। 

 

आप भी ट्राई करें वेडिंग चूड़े में डिफरेंट कलर्स
 
डीसेंट लुक के लिए ट्राई करें पिंक चूड़ा   

आप इन दुल्हनों की तरह अपनी शादी में रॉकिंग लुक पाने के लिए पिंक शेड्स में डिफरेंट तरीके से चूड़ा कैरी कर सकती है। पिंक बैंगल्स के साथ पर्ल कंदन ट्राई करें। 

रॉकिंग लुक के लिए ब्राइट पिंक चूड़ा  

आप अपने पैस्टल लहंगे के साथ ब्राइट पिंक कलर में चू़ड़ा खरीद सकती हैं जो आपको रॉकिग लुक देगा। 

डार्क लहंगे के साथ बेज़ (Beige) शेड्स

इस रियल ब्राइडल की तरह आप अपने डार्क शेड्स वाले वेडिंग लहंगे के साथ बेज कलर का चूड़ा सिलेक्ट करें, जो काफी यूनिक लुक देगा। ध्यान रखें कि बेज चूड़ा डार्क ग्रीन, ब्राउन या ब्लू जैसे डार्क कलर पर तभी सूट करेंगा, जब उसमें बेज कलर का हल्का वर्क भी होगा। 

यूनिक व डिफरेंट शेड्स में ट्राई करें आइवरी चूड़ा 

आप चाहे तो अपने डार्क या पैस्टल वेडिंग लहंगे के साथ आइवरी शेड वाला चूड़ा भी ट्राई कर सकती है जो आपके ब्राइडल लुक की ग्रेस और बढ़ा देगा।

पैस्टल लहंगे के साथ डार्क प्लम शेड चूड़ा 

लाइट यानी बेबी पिंक व आइवरी लहंगे के साथ डार्क प्लम चूड़ा काफी गॉर्जियस लुक देगा। आप भी इसे ट्राई कर सकती है और अपना ब्राइडल लुक डिफरेंट क्रिएट कर सकती हैं। 

वेडिंग लहंगे से कंट्रास्ट पिच शेड

आप चूड़े का कलर अपने वेडिंग लहंगे के साथ कंट्रास्ट करके भी चूज कर सकती हैं जो डिमांड में है। 

लहंगे से मैचिंग ट्राई करें ऑरेंज चूड़ा 

आप अपने ऑरेंज कलर के लहंगे के साथ मैचिंग चूड़ा ट्राई कर सकती है जो आपको फुल अट्रेक्शन दिलाने में मदद करेगा। इन्हें नया ट्विस्ट देने के लिए पर्ल कंगन ट्राई कर सकती हैं।  

व्हाइट लहंगे के साथ पैस्टल चूड़ा 

आप इस ब्राइड की तरह अपने व्हाइट लहंगे के साथ पैस्टल शेड्स में चूड़ा का कलर ट्राई करें जो आपके लुक को काफी ग्रेस देगा। 

गर्लिश लुक के लिए सुपर प्रिटी पिंक चूड़ा 

इन दिनों इस कलर का ट्रेंड भी खूब है। आप अपने लहंगे से कलर कंट्रास्ट करके अपना प्रिटी पिंक चूड़ा खरीद सकती हैं। 

वेडिंग दुपट्टे से मैच करके ट्राई करें हॉट पिंक 

आप इस दुल्हन की तरह अपने वेडिंग दुपट्टे के साथ मैचिंग हॉट पिंक चूड़ा ट्राई कर सकती हैं जो काफी ट्रेंडी व यूनिक कलर हैं। 

वेडिंग ज्वेलरी से कलर कंट्रास्ट चूड़ा

इस दुल्हन की तरह अपनी वेडिंग ज्वेलरी से कलर कंट्रास्टिंग डार्क ग्रीन बैंग्ल्स ट्राई करें जो काफी अच्छा आइडिया है। 

Content Writer

Sunita Rajput