प्री-वेडिंग डाइट प्लान, परफेक्ट बॉडी शेप के लिए करें फॉलो

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 12:34 PM (IST)

शादी का सीजन जोरों-शोरों से चल रहा है। शादी से पहले लड़कियां को सबसे ज्यादा इस बात की टेंशन होती है कि कहीं वह लहंगे में ज्यादा मोटी ना लगे। इसके चक्कर में लड़कियां शादी से पहले एक समय का खाना छोड़ देती हैं या हार्ड वर्कआउट करने लगती हैं लेकिन इससे शरीर में सिर्फ कमजोरी आती है और चेहरे का ग्लो भी छिन जाता है। आज हम आपको बताएंगे स्पेशल डाइट के बारे में बताएंगे, जिससे वेडिंग डेट्स के हिसाब से फॉलो करके आप मनचाहा फिगर पा सकती हैं।

शादी से 6 महीने पहले का डाइट प्लान

अगर आपकी शादी को 6 महीने पड़े हैं तो आप बिना किसी टेंशन के सिर्फ इस डाइट चार्ट को फॉलो करती रहें। इससे ना सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि वह कंट्रोल में भी रहेगा।

मार्निंग व ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

सुबह सबसे पहले आप ग्रीन टी के साथ 5-6 भीगे हुए बादाम लें। इसके बाद ब्रेकफास्ट में वेजी ओट्स, इडली सांभर, 3 एग व्हाइट का आमलेट और संतरे का फ्रेश जूस लें।

स्नैक्सः मूंगफली, चने व अंकुरित दाल का सलाद लें।

लंच

लंच में आप दाल व सब्जी के साथ रोटी या चावल खाएं।

स्नैक्सः फलों का सलाद, मुट्ठी भर नट्स या मक्खाने खाएं।

डिनर

रात के खाने में ग्रिल्ड व रोस्टेड चिकन या सब्जियां, पोटैटो मैश, बेसन चीला, मेथी की रोटी, दाल और सब्जी खाएं।

शादी से 3 महीने पहले का डाइट चार्ट

शादी से 3 महीने पहले आप इस डाइट चार्ट को फॉलो करके अपने वजन को कंट्रोल कर सकती हैं। साथ ही इससे आपके चेहरे पर ग्लो भी बना रहेगा।

मार्निंग व ब्रेकफास्ट

ग्रीन टी के साथ भीगे हुए बादाम व 1 केला सुबह खाएं। फिर ब्रेकफास्ट में होल वीट टोस्ट, एग व्हाइट, ओट्स चीला, पोहा और इडली सांभर लें।

स्नैक्सः फ्लेवर्ड योगर्ट, लेट्स के पत्तों का या फ्रूट सलाद

लंच

लंच में दाल, सब्जी, रोटी व चावल खाएं।

स्नैक्सः उबला अंडा, चना या सब्जियों का मिक्स सलाद

डिनर

फ्राई सब्जियां (चिकन व मछली के साथ या उसके बिना), 1 बाउल ब्राउन राइस, 1 बड़ी कटोरी दाल, सब्जी और सलाद रात को खाने में खाएं।

शादी से 1 महीने पहले का डाइट प्लान

अगर आपकी शादी को सिर्फ 1 महीना बचा है तो परेशान ना हो और सिर्फ इस डाइट चार्ट को फॉलो करें। इससे आप वेडिंग डेट तक मनचाहा फिगर पा सकती हैं।

मार्निंग व ब्रेकफास्ट

सुबह सबसे पहले ग्रीन टी के साथ 1 केला या सेब खाएं। इसके बाद नाश्ते में बनान स्मूदी, बादाम (yoghurt based), 1 उबले अंडे और वेजिटेबल सलाद खाएं।

स्नैक्सः पीनट सलाद

लंच

दोपहर को दाल-सब्जी के साथ रोटी या चावल खाएं।

स्नेक्सः छाछ पीएं व मुट्ठी नट्स खाएं।

डिनर

रात को खाने में आप ग्रिल्ड सब्जियां (चिकन व मछली के साथ या उसके बिना), 1 कटोरी ब्राउन राइस खिचड़ी, 2 मल्टीग्रेन रोटी, दाल व सब्जी खा सकती हैं।

शादी के 10 दिन पहले का डाइट चार्ट

अगर आपकी शादी को 10 दिन बचे हैं तो भी आप इस स्पेशल डाइट को फॉलो करके स्लिम फिगर के साथ ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

मार्निंग व ब्रेकफास्ट

सुबह 1 ग्रीन टी पीएं। उसके बाद ब्रेकफास्ट में पपीता, 1 केला और पालक स्मूदी पीएं।

स्नेक्सः 2 उबले अंडे और चनों का सलाद

लंच

दोपहर को दाल-सब्जी के साथ रोटी या चावल खाएं।

स्नेक्सः 1 गिलास छाछ

डिनर

शाम 7.30 बजे से पहले डिनर करें। आप बेक्ड चिकन विद सैलेड, एक बड़ी कटोरी दाल, सब्जी और वेजिटेबल सलाद ले सकती हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

शाम 7.30 से पहले डिनर करें।
रोजाना कम से कम 45 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
दिनभर में रोजाना कम से कम 2 लीटर और ज्यादा से ज्यादा 4 लीटर पानी जरूर पीएं।
शराब से परहेज करें क्योंकि इससे आंखों के नीचे सूजन की समस्या हो सकती है।
खुद को तनावमुक्त और खुश रखें। 

Content Writer

Anjali Rajput