Jewellery Trend: दुल्हन को शाही लुक देंगे ये लेटेस्ट रानी हार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 29, 2020 - 05:01 PM (IST)

ब्राइडल लुक की बात हो तो रानी हार (Rani Haar) पारंपरिक और शाही लुक देना का काम करता है। शायद यही वजह है कि ब्राइडल ज्वैलरी में रानी हार का ट्रैंड कभी पुराना नहीं होता लेकिन इसके डिजाइन्ज ट्रैंड के हिसाब से बदलते रहते हैं।

रानी हार ना सिर्फ आम लड़कियों बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी पहली पसंद है। दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर भी अपनी शादी में रानी हार वियर कर चुकी हैं।

ब्राइडल नेकलेस भी कई डिजाइन्स में होते हैं लेकिन रानी हार की बात ही अलग होती है। हैवी वर्क, स्टोर व पेंडेंट वाले रानी हार ब्राइडल की लुक को ग्रेसफुल बना देते हैं।

चोकर्स या कॉलर नेकलेस, छोटे नेकपीस या लेयर्ड, आजकल मार्कीट में रानी हार की काफी वैराइटी देखने को मिलती है। खास बात तो यह है कि रानी हार लहंगे व साड़ी दोनों के साथ ही खूब जचते हैं। ऐसे में यह दुल्हन की पसंद क्यों ना बने।

ओवर ऑल ब्राइडल लुक को कंपलीट करने के लिए 2-3 नहीं सिर्फ एक रानी हार ही काफी है। दरअसल, इनका डिजाइन ही कुछ ऐसा होता है कि आपको दूसरी ज्वैलरी कैरी करने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

अगर आप भी दुल्हन बनने वाली है तो इन लेटेस्ट डिजाइन्स से आइडिया लेकर आप भी अपनी ब्राइडल लुक को स्टाइलिश व शाही टच दे सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput