बॉलीवुड अंदाज़ में बनना है दुल्हन, तो ट्राई करिए इन Divas के ऑनस्क्रीन ब्राइडल लुक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 01:35 PM (IST)

ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में  'पोन्नियिन सेलवन 2' के एक नए क्लिप और पोस्टर को शेयर कर फैंस को खुशखबरी दे दी है। फिल्म के ट्रेलर की डेट का खुलासा करते ही ऐश्वर्या राय एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है, उन्होंने इस फिल्म के पहले पार्ट में अपने लुक से फैंस को दिवाना बना दिया था। 'पोन्नियिन सेलवन' में खूबसूरत लहंगा और मैचिंग ज्वेलरी में  उनका पारंपरिक अवतार देखने को मिला था। सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं आलिया, अनुष्का सहित और भी कई Divas अपने फिल्मी करियर में शादी का जोड़ा पहन चुकी हैं। चलिए नजर डालते हैं इनके ऑन स्क्रीन ब्राइडल लुक पर जो बेहद प्रॉमिसिंग और अमेजिंग था। 


अनुष्का शर्मा  'ऐ दिल है मुश्किल' 

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के 'चन्ना मेरया...' गाने को भला कौन भूल सकता है। मुस्लिम ब्राइड के रूप में तैयार हुई अनुष्का शर्मा का लुक बेहद शानदार था। लाल रंग का लहंगा , गोल्ड और न्यूड शेड का कुर्ता स्टाइल ब्लाउज और कुंदन की ज्वैलरी में वह रॉयल दुल्हन लग रही थी। बताया जाता है कि अनुष्का का यह आउटफिट 17 किलो का था, गहने और बाकी सब मिलाकर वह करीब 20 किलो अपने साथ लेकर चल रही थी। 

 
ऐश्वर्या राय  'जोधा अकबर' 

फिल्म 'जोधा अकबर' की तो बात ही निराली थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिला था। यही कारण है कि उस समय  दुल्हनों के सिर ऐश्वर्या के जोधा लुक का क्रेज चढ़ गया था, उनके लहंगे से लेकर जूलरी तक की खूब डिमांड देखने को मिली थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या द्वारा पहने गए सभी गहने असली सोने और कीमती स्टोन्स से बने थे। इनमें से एक भी नकली नहीं था। 

करीना कपूर 'वीरे दी वेडिंग ' 

फिल्म  'वीरे दी वेडिंग ' में करीना कपूर का लुक भी बेहद खास रहा था। सामान्य तौर पर लाल जोड़े में नजर आने वाली दुल्हन से अलग करीना क्रीम रंग के ब्राइडल आउटफिट में नजर आई थी।ऑफ शॉल्डर ब्राइडल आउटफिट में वह बेहद प्यारी लग रही थी। इस फिल्म में उन्होंने मंडप में अपने भाईंयों के साथ नहीं बल्कि दोस्तों के साथ एंट्री की थी। उनका ये अंदाज खूब पसंद किया गया था। 


आलिया का  ब्राइडल फोटोशूट 

आलिया का  ब्राइडल फोटोशूट कौन भूल सकता है, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आई थी। उन्होंने फैशन डिजाइनर हाउस 'मोहे' के लिए एक एड किया है और इसमें वो ब्राइड के लुक में नजर आई थी। रेड हेवी वर्क के लहंगे के साथ कुंदन ज्वैलरी ने उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा दिए थे। लहंगे में गोल्डन धागों से की गई एब्राइड्री देखने लायक थी।

दीपिका पादुकोण  'पद्मावत' 

फिल्म 'पद्मावत' में  राजपूत दुल्हन बनकर दीपिका पादुकोण ने खूब वाहवाही लूटी थी। उनका ये लाइट कलर का लहंगा  वेडिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन रहेगा। अगर आप चाहती हैं कि शादी में राजकुमारी की तरह दिखाई दें तो दीपिका की तरह हेवी जूलरी कैरी कर सकती हैं। डे- टाइम में होने वाली वेडिंग्स के लिए ये लुक  परफेक्ट रहेगा।

आलिया   ' 2 स्टेट्स ' 

फिल्म 2 स्टेट्स में आलिया तमिल दुल्हन बनकर खूब चर्चा में रही थी। उन्होंने  रेड कांजीवरम लहंगे को  पेयर किया था रेड दुपट्टे और ऑरेंज ब्रोकेड ब्लाउज़ के साथ।गोल्डन कॉइन चोकर्स, टेंपल जूलरी से इंस्पायर्ड ईयररिंग्स और पोल्की मांगटीके उनके लुक को बेहद शानदार बना दिया था। इस लुक को आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है। 


सोनम कपूर  'प्रेम रतन धन पायो' 

सोनम कपूर ने अपनी शादी में ही नहीं बल्कि  फिल्मों में भी अपने ब्राइडल लुक से फैशन इंस्पिरेशन दिया है।  फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में ट्रेडिशनल और एथिनिक लुक में सोनम बेहद कमाल की लग रही थी। कुंदन की हैवी ज्वैलरी ब्राइडल के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है। 

Content Writer

vasudha