शादी में नहीं बजा पसंदीदा गाना तो नाराज दुल्हन ने मंडप में एंट्री से किया इनकार, देखें वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 12:02 PM (IST)

शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए खास होता है। बदलते दौर के साथ शादी की रस्में और रिवाज भी  पहले के मुताबिक मॉडर्न होती जा रही है।  इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए लोग मंडप के डेकोरेशन से लेकर दूल्हा-दुल्हन के लहंगे-शेरवानी तक, सब कुछ शानदार और बेहतर करने की कोशिश करते  है। 

मन पसंदीदा गाना नहीं बजा तो दुल्हन हुई नाराज
वहीं आजकल शादी में एक नई ही रस्म सामने आई हैं। आपने देखा होगा शादियों में अब दुल्हनें पहले की तरह शर्माते हुए नहीं ब्लकि ढोल-नगारे के साथ अपनी एंट्री करना पसंद करती हैं। सोशल मीडिया पर कई दुल्हनों को देखा गया है कि वह कभी घोड़े पर बैठ अपनी एंट्री लेती है तो कई दुल्हनें धमाकेदार डांस कर अपनी एंट्री को करवाना पसंद करती हैं इसी बीच एक नई दुल्हन का वीडियो सामने आया है जिसमे वह बेहद गुस्सा और नाराज है ऐसा इसलिए क्योंकि दुल्हन को अपनी एंट्री पर मन पसंदीदा गाना नही मिला और वह नाराज हो जाती है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिखाया गया है कि दुल्हन अपनी एंट्री के लिए खड़ी होती है लेकिन जब एंट्री में मनपसंद गाना नहीं लगता है तो दुल्हन को बेहद गुस्सा आ जाता है और वो एंट्री से मना कर देते हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बता दें कि आजकल अधिकतर शादियों में दुल्हन की एंट्री प्लान की जाती है, गाने, डांस और उसी के हिसाब से कोरियोग्राफ किया जाता है। वहीं इस वीडियो में देख सकते हैं कि गुलाबी रंग का लंहगा पहने दुल्हन जब एंट्री करती है तो उसकी एंट्री पर 'आज्ज दिन शगनां दा' गाना लगा था लेकिन वह 'हेरी सखी मंगल गावो री' गाने पर अपनी एंट्री करना चाहती थी यह गना न बजते हुए देख दुल्हन बेहद परेशान हो जाती है और वह अपने रिश्तेदारों से अपना पसंदीदा गाना लगवाने के लिए कहती है लेकिन इसके बावजूद जब दुल्हन का पसंदीदा गाना नहीं लगता तो वह बहुत गुस्सा हो जाती है, और एंट्री से बिल्कुल मना कर देती है। ऐसे में कुछ देर बाद डीजे वाला दुल्हन का पंसदीदा गाना लगाता है जिसके बाद मुस्कुराते हुए दुल्हन अपनी एंट्री करती है और दुल्हे के पास जाकर उसे हग करती है।

 

 सोशल मीडिया पर दुल्हन के गुस्से वाला ये वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं और दुल्हे के लिए दुखी हो रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के मजाकिए कमेंट किए है जिसमें दुल्हें को नसीहत दी है कि वह आगे अपनी लाइफ में दुल्हन के नखरे उठाने के लिए तैयार रहे। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sajan Anand (@sajan.anand)

Content Writer

Anu Malhotra