होने वाली दुल्हन परिणीति  हर लुक में लगती है बला की खूबसूरत, एथनिक कलेक्शन से लें Idea

punjabkesari.in Friday, May 12, 2023 - 12:06 PM (IST)

इन दिनों परिणीति चोपड़ा  और राघव चड्ढा ही चर्चा में छाए हुए हैं। क्योंकि दोनों जल्द सगाई जो करने जा रहे हैं। दोनों ने खुद से तो कुछ नहीं बताया लेकिन होने वाली दुल्हनिया परिणीति का मुंबई वाला घर लाइटों से सज गया है।


प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति ने  अदाकारी की ताकत से अपनी पहचान बनाई है। बेहतरीन एक्टिंग ही नहीं वह अपने ने स्टाइल को भी लेकर खूब जानी जाती है। पिछले कुछ समय से वह अपने  फैशन स्टाइल से फैंस को काफी  इम्प्रेस कर रही हैं। 


परिणीति अच्छे से जानती है कि किस तरह ट्रेंडी फैशन फाॅलो करना है, तभी तो वह युवाओं के लिए स्टाइल आइकॉन बन चुकी है। बात चाहे ट्रैवल आउटफिट्स की हो या  रेड-कार्पेट लुक्स की परिणीति ने कभी फैंस को निराश नहीं किया। 


वैसे तो होने वाली दुल्हनिया हर आउटफिट में क्लासी लगती है लेकिन बात जब एथनिक लुक्स की आती है तो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लग जाता है। आज हम आपको उनके एथनिक वॉर्डरोब की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आइडिया लेकर आप भी ग्रेसफुल दिख सकती हैं।


परिणीति की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें साड़ी का बेहद शौक है। अगर आप भी  एथनिक वियर में यूनिक दिखना चाहती हैं तो एक्ट्रेस ने इन लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं।


अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए परिणीति की तरह इस तरह का आउटफिट भी कैरी कर सकती हैं। इसमें उन्होंने यह बता दिया है बिना ज्वेलरी के भी आप सुंदर दिख सकती हैं। 

 हर तरह के आउटफिट ट्रेंडी, बोल्ड और मॉडर्न लुक पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। रिसेप्शन पार्टी या एंगेजमेंट में दुल्हन इस तरह का आउटफिट कैरी कर सकती है। 

 

 

Content Writer

vasudha