हल्दी, मेहंदी और कॉकटेल...हार्दिक की पत्नी का हर लुक था शानदार, हाेने वाली दुल्हन जरूर ले Inspiration

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2023 - 03:08 PM (IST)

सजना संवरना तो हर दुल्हन का ख्वाब होता है। हर लड़की चाहती है कि शादी के दिन वह सबसे सुंदर पत्नी के रूप में पति के सामने आए। पुरुष भी यही चाहते हैं कि उनकी पत्नी दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन दिखे। इसी सपने को पूरा करने के लिए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी और मॉडल नताशा स्तांकोविक ने दोबारा शादी करने का फैसला लिया।  पूरे-रीति रिवाजों के साथ की गई इस शादी में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी ब्राइडल नताशा ने। 


नताशा के  फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक्स के आगे  बी टाउन की हसीनाएं भी फेल हैं, जो हमें उनकी शादी में देखने को मिला। अगर आप भी जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं तो हार्दिक की पत्नी  के मेकअप और वेडिंग ऑउटफिट से आइडिया लेना ना भूलें। चलिए नजर डालते हैं मेहंदी से लेकर काॅकटेल लुक आज हम आपके लिए नताशा की  शादी के फंक्शन के हर लुक लेकर आए हैं, जिसे आप भी ट्राय करना ना भूलें।


सबसे पहले कॉकटेल पार्टी की बात करें तो नताशा ने इस दौरान सफेद चिकनकारी लहंगा-चोली कैरी किया था। मिरर वर्क लहंगे को फेदर शोल्डर से जुड़े शिमरी नेट दुपट्टे के साथ पेयर किया था। दूसरी बार दुल्हन बनी नताशा ने डायमंड ज्वेलरी, डेवी मेकअप और ओपन हेयरडू ने उनके लुक को पूरा किया था। उनके इस आउटफिट ने फैशन गोल सेट करने का काम किया। 


हल्दी सेरेमनी के दौरान नताशा कमाल के गेटअप में दिखाई दी थी। येलो कलर का क्रॉप टॉप और स्कर्ट में  वह बहुत ही गॉर्जियस लग रही थी। उनके ये लुक Different होने के साथ- साथ काफी क्लासी भी था। 


अपनी शादी को और भी खास बनाने के लिए नताशा ने  रेड और गोल्डन कलर का जोड़ा चुना था।  नताशा ने हैवी नेकपीस, बड़े झूमकों और हाथों में चूड़ियां के साथ सिर पर रेड दुपट्टा ओढ़कर अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया था। लाल रंग के बेस में गोल्‍डन गोटे से सजा यह लहंगा उनके ब्राइडल लुक को और भी मनमोहक बना रहा था। 

फेरों की रस्‍म के लिए नताशा ने लाल रंग की साटन की साड़ी पहनी थी जिसपर महीन गोल्‍डन एम्‍ब्रॉयडरी की गई थी। इस पर पर्ल, रेड और ग्रीन बीड्स को भी बहुत ही खूबसूरती के साथ एम्‍ब्रॉयडरी के साथ-साथ पिरोया गया था। साथ में जड़ाउ ब्‍लाउज और  ऑर्गेंजा दुपट्टा उनके  ब्राइडल लुक में चार चांद लगा रहा था। 


 

Content Writer

vasudha