दुल्हन ने नेत्रहीन बहन के साथ दी डांस परफॉर्मेंस,  हर Sister को जरूर देखनी चाहिए यह वीडियो

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 05:49 PM (IST)

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बहुत ही खास और बेहद भावुक कर देने वाली वीडियो वायरल हो रही है। वैसे तो हमने शादी में कई दुल्हनों के एक से बढ़कर एक  डांस देखे हैं लेकिन इस दुल्हन ने जो किया वह काबीले तारीफ है। इस वीडियो को देखने के बाद आप ना सिर्फ उसकी तारीफ करने से खुद को रोक पाएंगे बल्कि यह पल आपकी आंखे भी भर देगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Patel | self love & fitness (@kp.fitstyle)


यह वीडियो इसलिए खास है क्योंकि इसमें होने वाली दुल्हन अपनी  नेत्रहीन बहन के साथ एली रे एली गाने पर परफॉर्मेंस देती दिखाई दे रही है। ब्लॉगर करिश्मा पटेल ने इस खूबसूरत वीडियो को शेयर कर बताया है कि वह इस दौरान कैसा महसूस कर रही थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मेरी बहन चांदनी (जो नेत्रहीन हैं) और मैंने संगीत सेरेमनी में एक साथ डांस परफॉर्मेंस दी थी।   


करिश्मा ने नेत्रहीन बहन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा-  "डांस के दौरान चांदनी रोने लगी थी। मेरी शादी हो रही है, इसलिए वह काफी उदास थी। डांस के दौरान मैं उसे हंसाने की कोशिश कर रही थी, मैं उसे यह जताना चाहती थी कि सिर्फ इसलिए कि मैं शादी कर रही हूं इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अब उसके लिए नहीं रहूंगी। हमारे बीच एक अलग तरह का रिश्ता है, वह मेरी बड़ी बहन है, लेकिन मेरे लिए वह मेरी छोटी बहन है, जिसका मैंने हमेशा ध्यान रखा है, उसका ख्याल रखा है."।


वीडियो में देख सकते हैं कि  चांदनी  काफी डरी हुई है लेकिन करिश्मा ना सिर्फ उसके साथ डांस कर रही है बल्कि उसका पूरा ख्याल भी रख रही है। इन दोनों का रिश्ता कितना गहरा है वह इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "मेरे आंसू बह रहे हैं। हम सभी को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। हम जितना सोचते हैं बहनों का रिश्ता उससे कहीं ज्यादा मजबूत हैं। आपको और आपकी बहन को हग्स और प्यार"। 

 


 

Content Writer

vasudha