Arjun kaungo wedding: बॉबी देओल की पत्नी के आगे फीकी पड़ी दुल्हन, तान्या को देखते रह गए लोग

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 04:03 PM (IST)

फेमस सिंगर अर्जुन कानूनगो और  कार्ला डेनिस ने अपने नए जीवन की शुरुआत कर ली है। इन दोनों की शादी का सेलिब्रेशन काफी लंबा चलने वाला है। न्यूली मैरिड कपल ने शादी के अगले दिन ग्रैंड रिसेप्शन की, जिसमें सितारों ने शामिल होकर खूब रंग जमाया। 


रिसेप्शन पार्टी के लिए अर्जुन ने जहां ब्लैक कलर का कोट-पैंट चुना तो वहीं उनकी दुल्हन सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी। साड़ी के साथ कार्ला ने रिवीलिंग ब्लाउज कैरी किया , ऐसे में उनके डीपनेक पर सभी की नजरें अटक गई। पार्टी में यह दोनों एक दूसरे में डूबे नजर आए। 


 बॉबी देओल भी अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ पार्टी का हिस्सा बने। तान्या पिंक कलर की साड़ी में इतनी स्टनिंग लगी कि उनके आगे न्यूली ब्राइड कार्ला भी फीकी पड़ती नजर आई। नामी फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता के क्लेकशन से कैरी की गई इस साड़ी को कट स्लीव्स वाले मैचिंग के ब्लाउज के साथ पेअर किया था। 


अर्जुन की इस शानदार पार्टी  में अर्जुन-कार्ला की इस पार्टी में लव बर्ड्स अर्सलान गोनी और सुजैन खान भी शामिल हुए। शाट ड्रेस में सुजैन काफी बोल्ड नजर आई। 


ब्राइड कार्ला डेनिस के लुक की बात करें तो  उन्आहोंनेइवरी कलर की साड़ी  फुल स्लीवस का मैचिंग का ब्लाउज पहना था।  ब्लाउज में लो-कट नेक के साथ ऑफ शोल्डर पैटर्न दिया गया था। 


इसी बीच  अर्जुन कानूनगो ने शादी के बाद पहले नाइट आउट की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। इसमें सिंगर ब्लैक कलर के टू-पीस सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं उनकी पत्नी कार्ला थाई-हाई स्लिट ऑफ-शोल्डर ड्रेस में हॉट लग रही थी। 

Content Writer

vasudha