डोली से पहले ही उठी दुल्हन की अर्थी, विदाई के दौरान हुई दिल दहला देने वाली घटना

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 10:51 AM (IST)

शादी का सपना तो हर एक लड़की का होता है लेकिन शादी के बाद नए रिश्ते बनाना और अपनों को छोड़ कर जाना हर एक लड़की के लिए मुश्किल होता है। विदाई के समय अपने माता-पिता, भाई बहन और अपनों को छोड़ कर नए परिवार और नई जिम्मेदारी संभालने और अपनों से दूर जाने के गम से तो हर लड़की का दिल बैठ जाता है। विदाई के समय लड़कियों की आंखों में आए आंसू से हम उसके दुख का अंदाजा साफ लगा सकते हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जहां डोली से पहले घर से दुल्हन की अर्थी उठी। 

विदाई के समय हुई घटना 

दरअसल मामला ओडिसा के सोनपुर का है जहां एक लड़की विदाई के समय पर इतना रोई कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार भी गहरे सदमे में है। खबरों की मानें तो शादी के बंधन में बंधने के बाद जब दुल्हन को विदा करने का समय आया तो दुल्हन विदाई के समय इतना रोई कि वह बेहोश हो गई और फिर जमीन पर गिर पड़ी।  वहां मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन को होश नहीं आया। 

अस्पताल ले जाया गया लेकिन...

इस घटना के तुंरत बाद परिवार वाले दुल्हन को अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां जाकर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक तरफ जहां परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन वहीं पल भर में ही वह माहौल मातम में बदल गया और हर एक की आंखें नम हो गई। खबरों की मानें तो जिस लड़की की मौत हुई वह तनाव में रहती थी और कुछ महीने पहले ही रोजी के पिता की मौत भी हो गई थी। 

Content Writer

Janvi Bithal