भेष बदलकर फिल्मी स्टाइल में जीजे का जूता चुराकर भागा दुल्हन का भाई, बेहद शानदार है ये वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2023 - 06:33 PM (IST)

शादियों में जूता चुराने की रस्म कई पीढ़ियों से चली रही है, इसके बिना तो शादी जैसे फिकी लगती है। इस रस्म के दौरान खूब मस्ती- मजाक भी देखने को मिलता है। दूल्हा मंडप में जूते निकाल कर बैठता है, तब दुल्हन की बहनें उस जूते को चुराने की कोशिश करती हैं और इधर दूल्हे के भाई और दोस्त वह जूते को बचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इन दिनों जूता चुराई का बड़ा ही शानदार वीडियाे वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Warda Sikander (@wardaasikander)


 जूता चुराई बेहद ही रोचक और मजेदार रस्म है, इसमें दूल्हा-दुल्हन के पक्ष के लोग अपनी-अपनी साइड को सपोर्ट करते हैं एक दूसरे की टांग खिचाई भी करते हैं। पाकिस्तान में एक दुल्हन के भाई ने दूल्हे का जूता चुराने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देख आपको हैरानी होने के साथ- साथ हंसी भी खूब आएगी। 


वायरल हो रहे वीडियो में  देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं तभी एक इंसान भेष बदलकर भागता हुआ आता है और दूल्हे के पैरों से जूते चुराकर भाग जाता है। इसके बाद वह जूते लेकर बारातियों के साथ खूब नाचता है। फिर वह दुल्हन के पास जाकर फोटो भी क्लिक करवाता है। अब आप यह जानकर हैरान होंगे कि यह और कोई नहीं दुल्हन का भाई था। 


दुल्हन ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर खुद यह वीडियाे शेयर कर बताया कि इसके पीछे किसकी साजिश है। दुल्हन ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मैं अपनी शादी में कुछ भी सिंपल नहीं रखना चाहती थी, इसलिए अपनी बहनों को जूता चुराई का आइडिया दिया। इसके बाद भइयों को मनी हीस्ट कॉस्ट्यूम खरीदकर लाने को कहा। इसके लिए  बाकायदा प्रैक्टिस भी की गई थी। यह वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। 

Content Writer

vasudha