Bridal Hairstyle: दुल्हन के लिए बेस्ट हैं ये 7 तरह के हेयरस्टाइल

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 01:48 PM (IST)

शादी लड़कियों के लिए एक बहुत ही खास मौका होता है। वह इस मौके पर अपनी लुक को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहती। लंहगे, फुटवियर और मेकअप से लेकर हरेक चीज वो परफैक्ट चाहती हैं। खासकर हेयरस्टाइल जो उनकी लंहगे के साथ और भी अच्छे लगेंगे। आज आपको कुछ ऐसे ब्राइडल हेयरस्टाइल बताएंगे। जिन्हें आप अपनी शादी में ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

 गुलाब

आप बालों में गुलाब लगा सकती हैं। हाई बन जुड़ा बनवाकर आप गजरे की जगह गुलाब लगा सकती हैं। यह आपके हेयरस्टाइल लुक पर चार-चांद लगा देगा। अनुष्का शर्मा की शादी के बाद यह चलन बहुत ही देखने को मिला है। आप रेड, पिंक, व्हाइट गुलाब अपने जुड़े में लगा सकती हैं।  

गुथे हुए फूल 

आप जुड़े में गुथे हुए फूल भी लगा सकते हैं। यह आपके लुक को आर्टिस्टिक और सुंदर तरीके से निखारेंगे। यह आपको एक तरह का ट्रेडिश्नल लुक देने का काम करेगा। 

साइड बन

आप लंहगे के साथ साइड पर बन बनवा सकती हैं। यह भी आपको एक तरह का ट्रेडिश्नल लुक देगा। आप साइड बन जुड़ा अपने लंहगे या फिर किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। 

लाल गुलाब बन

अगर आप लंहगे के साथ गोल्डन कलर की ज्वेलरी डाल रही हैं तो आप लाल गुलाब अपने जुड़े में ट्राई कर सकती है। आप सफेद गजरे की जगह लाल गुलाब लगा सकती है। 

वाइट बन 

अगर आप शादी में पीच कलर का लंहगा डाल रही हैं तो फिर व्हाइट या फिर पीच कलर का गुलाब अपने जुड़े में लगा सकती हैं। 

स्टाइलिश चोटी 

अगर आपके बाल लंबे है तो आप चोटी करके उनके बीच में फूल लगा सकती हैं। यह लुक भी आपके लंहगे के साथ बहुत ही सूट करेगा। 

मैसी बन 

आप अपनी ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए मैसी बन भी बना सकती हैं। मैसी बन में आप अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज लगाकर हेयरस्टाइल बनवा सकती हैं। 

Content Writer

palak