Bridal Fashion: लहंगे के साथ दुल्हन का Nail Art भी हो ट्रेंडी

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 04:41 PM (IST)

लंबे नाखून रखना तो हर लड़की को पसंद होता है। लंबे नाखूनों का ट्रेंड लड़कियों में एवरग्रीन रहता हैं जिनकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां तरह-तरह के नेल पेंट और नेल आर्ट करवाती हैं। ट्रेंड की बात करें तो अब वो जमाना गया जब लड़कियां सिंपल या डबल शेड्स के नेल पेंट लगाती थी। आजकल नए डिजाइन्स वाले नेल आर्ट लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं, जो ना सिर्फ नाखून बल्कि आपके ब्राइडल लुक को भी ग्रेसफुल बना देते हैं। 

वेडिंग के लिए लड़कियां स्पेशल नेल आर्ट व नेल एक्सटेंशन करवाती हैं। ब्राइड्स अपने हाथों में मेहंदी के साथ नेल आर्ट का भी डिजाइन ट्रेंड के हिसाब से चूज करती हैं। आजकल स्टोन वर्क, फ्लॉवर बीड्स, ओंब्रे स्टाइल और फोटो नेल आर्ट का ट्रेंड खूब चल रहा है। 

इसके अलावा 3डी, 4डी, ब्लॉजम, मैट्रिक्स नेल आर्ट का भी खूब चलन है। वहीं, मैट्रिक्स नेल आर्ट के जरिए आप नाखूनों पर कुछ भी लिखवा सकती हैं। नेल कलर्स की बात करें तो ज्यादातर लड़कियां न्यूड शेड्स पसंद करती हैं लेकिन ब्राइड्स अपने लहंगे के साथ मैचिंग रैड, मेहरून, ब्लू, पिंक, पीच या ग्रीन कलर चूड कर सकती हैं।

चलिए हम आपको कुछ लेटेस्ट नेल आर्ट डिजाइन्स दिखाते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से वेडिंग डे का हिस्सा बना सकती हैं।

Content Writer

Bhawna sharma