लाल या मैहरून नहीं, इस बार Lehenge में ट्राई करें ये डिफरैंट कलर्स

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 12:44 PM (IST)

हर लड़की बचपन से यहीं सपना देखती है कि जब उसकी शादी हो तो सभी की नजरें उसके लुक पर टिकी हो। शादी के खास पल के लिए लड़कियां अपनी पसंद का लहंगा व उसका शेड्स सलेक्ट करती हैं। जी हां, डिजाइनर ब्राइडल लहंगे के साथ उसका कलर भी ट्रैंडी ही अच्छा लगता हैं। वो जमाना पुराना हो चुका, जब लड़कियां लाल व मैहरून कलर में शादी को जोड़ा खरीदती थी। मॉडर्न समय में लड़कियों की पसंद ट्रैंड के हिसाब से काफी बदल चुकी हैं। आजकल सिर्फ ये दो कलर्स ही नहीं, बल्कि बाकी कई कलर भी खूब ट्रैंड में हैं जो दुल्हनों की पहली पसंद बन रहे हैं। 

 

अगर आप भी लाल व मैहरून कलर के ब्राइडल लहंगे से कुछ डिफरैंट ट्राई करना चाहती है तो आज हम आपको कुछ कलर बताने जा रहे है जो इस साल के सबसे ट्रैंडी कलर हैं। 

हाल ही में लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर मलाइका लेमन ग्रीन कलर के ब्राइडल लहंगे में उतरी। यह कलर ब्राइड्स में खूब ट्रैंड करने वाला हैं। 

पिंक और स्काई ब्लू का कॉन्बिनेशन वाला लहंगा भी ब्राइडल को खूबसूरत लुक देगा। 

आप डार्क ग्रीन कलर में भी अपना ब्राइजल लहंगा चुन सकती है जिसके साथ क्रीम कलर का कंट्रास्ट दुपट्टा काफी स्टनिंग लुक देगा। 

ऑरेंज कलर भी ब्राइड्स की पहली पसंद बन चुका है जो आपको ब्राइट लुक देगा। 

गोल्डन शेड्स वाला ब्राइडल लहंगा भी आपका गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगा जो इन दिनों खूब ट्रैंडी है। 

ब्राइडल लहंगों में व्हाइट का क्रेज खूब देखा जा रहा हैं जो स्टनिंग के साथ फैशन ट्रैंड में भी है। 

Content Writer

Sunita Rajput