ब्राइडल फुटवियर्स के लेटेस्ट डिजाइन्स (See Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 10:42 AM (IST)

एक ब्राइड के लिए सिर्फ उसका जोड़ा ही नहीं उसके फुटवियर भी मायने रखते है। दुल्हन के लिए उसके सैंडल्स उसके आउटफिट के साथ मैच करने के साथ-साथ आरामदायक और खूबसूरत भी होने चाहिए। ब्राइड का फुटवियर अगर उसके मुताबिक होता है तो वो काफी कॉंफिडेंट फील करती है। यही वजह है कि एक आइडियल फुटवियर दुल्हन के पास जरूर होना चाहिए। चलिए आपको कुछ ऐसे ही सैंडल्स के बारे में बताते है जो आपके खास दिन को और बेहतर बनाएगा। 

हॉट पिंक फॉक्स लेदर ब्लॉक हील्स 

यह हील्स किसी को भी पहली ही नजर में पसंद आ सकता है। अक्सर यह हील्स छोटी कद वाली लड़कियों को अपने आउटफिट के साथ टीमअप करना चाहिए। यह हॉट पिंक फॉक्स लेदर ब्लॉक हील्स के पीछे एक ज़िप भी है। इसकी कारीगरी हैंड क्राफ्ट है जो इसके लुक को बहुत रॉयल दिखा रही है। 

एक्वा ब्लू पंप्स 

अगर आपकी ऑउटफिट लाइट कलर की है तो यह 'एक्वा ब्लू पंप्स' आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। जैसे ही आप इस पंप्स को पहनेंगी तो आपका आत्मविश्वाश इसके क्यूट कलर को देख कर यूं ही बढ़ जाएगा। 

गोल्डन सैंडल्स 

इन सैंडल्स का फैशन कभी नहीं जाता। यह किसी भी ऑउटफिट के साथ मैच किया जा सकता है। 

यह गोल्डन पंप्स सिर्फ शादी के दिन ही नहीं आप इसे बाद में भी पहन सकती है। यह सैंडल्स सदाबहार के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

'गोल्डन ब्लॉक हील्स' सिर्फ फैशनेबल ही नहीं कम्फर्टेबल भी है। 

रेड वेलवेट सैंडल्स 

यह हर दुल्हन की पसंद है क्योंकि यह लड़की के कद को लंबा करने में मदद करता है। इसपर फ्लोरल कारीगरी की गई है। 

यह हील्स किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। इसपर गोल्डन वर्क बहुत ही उम्दा लग रहा है। 

पंजाबी जूती 

यह हर ब्राइड पर फब्ती है। पंजाबी जूती किसी भी रस्म में पहनी जा सकती है। यह दुल्हन के पैरों को आराम देती है। मगर इस हॉट पिंक जूती से नजर हटाना बहुत मुश्किल है। इसपर मौजूद घुंघरू काफी आकर्षक है। 


इस लाइट पिंक जूती पर लाइट कारीगरी की गई है। आप इसे किसी भी रस्म में पहन सकती है। 

पैस्टल पिंक शेड्स 

यह बेबी पिंक हील्स पीछे से थोड़ा मोटा है जो पैरों में छाले नहीं होने देगा। आजकल हर कोई पैस्टल पिंक के ऑउटफिट ही पहनता है जिसके साथ टीमअप के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। 

यह पर्ल ब्राइडल हील्स फ्लोरल आउटफिट के साथ पहना जा सकता है। 

यह फ्लोरल पिंक पेंसिल हील्स हर फ्लोरल आउटफिट के लिए बेस्ट है। 

पिंक लोफर मेहंदी या रिसेप्शन सेरेमनी पर पहनी जा सकती है। 

स्पोर्ट्स शूज 

अगर आप एक स्वैग वाली दुल्हन है तो अपने आराम को सबसे ज्यादा मायने दे और यह स्पोर्ट्स शूज पहन कर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर जरूर पोस्ट करें। 

Content Writer

Sunita Rajput