दुल्हन बनने जा रही है तो इस सीजन ट्राई करें ये Hot colours

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2017 - 06:04 PM (IST)

यदि आप भी फैशन वीक के साथ चलते है तो इन दिनों आपको एक कलर खूब देखने को मिल रहा होगा, जो रनवे पर भी काफी देखने को मिल रहा है-म्यूटिड न्यूट्रल। इसमें कई शेड्स होते हैं जैसे एवोरी, बेज, व्हाइट और क्रीम अन्य आदि। 

हालांकि इंडियन वैडिंग में डार्क रैड, ऑरेंज और पर्पल और मजेंटा रंगों का संगम देखने को मिलता है लेकिन इन दिनों ऐसे रंगों का संगम देखने को मिल रहा है जो पश्चिम से प्रेरणा ले रहा है। इस सीजन दुल्हनें करीना कपूर, श्रीदेवी कपूर,खुशी कपूर, सोनम की पंसद को अपने वॉडरोब में शामिल कर रही है। ब्राइट रंगों को छोड़कर म्यूटिड न्यूट्रल जैसे रंगो को अपनी पंसद बना रही है। अगर आपकी भी शादी होने जा रही है तो हम आपको कुछ डिजाइनर आटफिट्स, दिखाएंगे, जिनका कलर आप पर काफी सूट करेंगा और आप ट्रैंड में भी बनी रहेगी। 

 

मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर बेज लहंगा हो तो डार्क कलर क्या जरूरत? आप चाहें तो अपनी वैडिंग के लिए बेज कलर का लंहगा भी चुन सकती है। 

आप चाहें तो अपने किसी भी वैडिंग फंक्शन के लिए श्रीदेवी की इस साड़ी का कलर च्वाइस कर सकती है। 

आप करीना की तरह सॉफ्ट कलर चुन सकती है। यह कलर आपको तड़क-भड़क वालों रंगों से ज्यादा अट्रैक्टिव लुक देगा।

वैडिंग के दिन के लिए सोनम की तरह सिल्वरी व्हाउइट कलर चुने, जो आपको काफी खूबसूरत लुक देगा।

Punjab Kesari