पायल के बिना अधूरा दुल्हन का श्रृंगार, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन्स

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 06:33 PM (IST)

दादी-नानी के जमाने से चलता आ रहा एंक्लेट्स का ट्रैंड कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। बस फर्क इतना है कि इनको कैरी करने व इनका पैटर्न समय के साथ थोड़ा बदलता जा रहा है। जहां पहले चांदी की थोड़ी हैवी पायल पहनी जाती थी, वहीं आजकल की लड़कियां बारीक लेयर वाली स्टोन्स, पर्ल या सिंपल चैन वाली एंक्लेट्स कैरी करती है। मगर दुल्हनों में आज भी भारी-भरकम एंक्लेट्स पहनने का ट्रैंड बरकरार है। घुंघरू, पर्ल और कुंदन स्टाइल वाले एंक्लेट्स ब्राइड्स की पसंद बन चुके हैं। 

सुहाग की निशानी मानी जाने वाली पायल जब मेहंदी लगे पैरों में पहनी जाती है तो इससे पैरों का श्रृंगार और भी ज्यादा बढ़ जाता है। पायल दुल्हन के श्रृंगार का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। हिंदू धर्म में शादी के बाद पायल को नई दुल्हन के पैरों की शोभा के रूप में देखा जाता है। यही कारण है कि हर दुल्हन अपनी शादी के लिए लेटेस्ट और फैशनेबल डिजाइन को चुनती है। आज आपको हम पायल के लेटेस्ट डिजाइन दिखाएंगे जहां से आइडिया ले सकती हैं। 

घुंघरू स्टाइल पायल

पर्ल विद कुंदन स्टाइल पायल

गोल्डन पायल विद पर्ल

क्लासिक सिल्वर पायल

गोल्डन Coined पायल

गोल्ड बिडेड पर्ल पायल 

गोल्ड मल्टीपल पर्ल पायल

अजमेरी सिल्वर पायल

गोल्ड पोलकी पायल

Content Writer

Bhawna sharma