कैंसर नहीं इन कारणों से भी हो सकता है Breast Pain

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2020 - 02:02 PM (IST)

महिलाओं को अक्सर जब भी ब्रेस्ट पेन होती हैं तो उन्हें कैंसर का डर सताने लग जाता है। हां आपको ब्रेस्ट पेन को अनदेखा तो नहीं करना चाहिए लेकिन हर ब्रेस्ट कैंसर की दर्द कैंसर ही हो ऐसा भी नहीं है क्योंकि ब्रेस्ट पेन बहुत से और अन्य कारणों की वजह से भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको बार बार पेन हो रहा है तो आप को डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए क्योंकि यह पेन कईं गंभीर बीमारियों की तरफ इशारा भी करते हैं। 

PunjabKesari

तो चलिए आपको बताते हैं कि महिलाओं में ब्रेस्ट पेन किन किन स्थितियों में हो सकता है। 

1. ब्रेस्ट इंफेक्शन

कईं बार पसीना आने के कारण मिल्क डक्ट ब्लॉक हो जाती है और इस कारण निप्पल से पस, ब्लड, लाल या हरा डिस्चार्ज होने लगता है ऐसे में ब्रेस्ट पेन होने लगती है। 

2. ब्लड डिस्चार्ज होना 

PunjabKesari

अगर आपकी ब्रेस्ट से ब्लड डिस्चार्ज हो रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है और न ही आपको यह समझना चाहिए कि आपको कैंसर हो गया है बल्कि इस स्थिति को पैपीलोमा कहा जाता है जो कि मिल्क डक्ट्स के ज्यादा विकास के कारण होता है। ऐसी हालत में आपको डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।  

3. पीरियड के कारण 

कईं बार पीरियड डेट से पहले महिलाओं को ब्रेस्ट पेन होने लगती हैं। इसका एक कारण है कि कईं बार ब्रेस्ट में सिस्ट या पुट की समस्या हो जाती है और यह सिस्ट  पिरियड आने से पहले या उससे पहले काफी सूज जाते हैं और इसी वजह से पेन होती है। 

4. टैटू

टैटू लवर्स कईं बार फैशन के चक्कर में अपनी सेहत को ही भूल जाते हैं। बहुत सी ऐसी लड़कियां होती हैं जिन्हें ब्रेस्ट के आस पास टैटू बनवाने का शौक होता है लेकिन फिर बाद में यही टैटू ब्रेस्ट पेन का कारण बन जाता है क्योंकि टैटू बनाने में जिस इंक का इस्तेमाल किया जाता है उससे स्किन को बहुत से नुक्सान होते हैं इतना ही  नहीं इससे कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। 

5.  ब्रेस्टफीडिंग

PunjabKesari

कईं बार ब्रेस्ट पेन का कारण ब्रेस्टफीडिंग भी होता है क्योंकि अगर आप न्यू मॉम हैं और बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं तो इस दौरान भी आपको ब्रेस्ट में दर्द महसूस होना आम बात है। 

आपको ब्रेस्ट पेन को अनदेखा नहीं करना चाहिए लेकिन अगर आप किसी वजह से डॉक्टर के पास नहीं जा पा रही है तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिनसे आपको राहत जरूर मिलेगी। 

अपनाएं ये तरीकें 

1. आइस पैक का करें इस्तेमाल 

2. विटामिन ई का सेवन करें

3. ज्यादा पानी पिएं

4. कैस्टर ऑयल से करें मसाज

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static