Periods के एक हफ्ते बाद ऐसे करें ब्रेस्ट कैंसर की जांच, इन 5 संकेतों से खुद लगाएं पता, डॉक्टर ने बताया तरीका

punjabkesari.in Sunday, Nov 09, 2025 - 04:16 PM (IST)

नारी डेस्क: अगर महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का समय रहते पता चल जाए तो इलाज आसान हो जाता है और जान बचाई जा सकती है। यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआत में शरीर छोटे-छोटे संकेत देता है जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, पीरियड्स आने के एक हफ्ते बाद महिलाएं खुद घर पर ही “सेल्फ-ब्रेस्ट एग्जामिनेशन (Self Breast Examination)” करके इसकी जांच कर सकती हैं। चलिए जानते हैं डॉक्टर तान्या द्वारा बताए गए उन 5 बदलावों के बारे में, जिन पर ध्यान देना जरूरी है।

 निप्पल से डिस्चार्ज होना

अगर आपके निप्पल से किसी भी तरह का डिस्चार्ज (रिसाव) हो रहा है  चाहे वह साफ़ हो या खून के साथ  तो इसे सामान्य समझने की गलती न करें। डॉक्टर तान्या बताती हैं कि निप्पल से निकलने वाला कोई भी फ्लूइड, खासकर जब आप प्रेग्नेंट नहीं हैं या ब्रेस्टफीड नहीं कर रही हैं, तो यह ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।

ब्रेस्ट के रंग या आकार में बदलाव

अगर आपकी ब्रेस्ट का कलर बदल गया है, सूजन आ गई है, या अचानक रेडनेस (लालिमा) दिख रही है, तो यह भी चेतावनी का संकेत हो सकता है। कई बार ब्रेस्ट में त्वचा मोटी या खिंची हुई दिखाई देती है। ये सभी लक्षण बताते हैं कि अंदर किसी प्रकार का असामान्य बदलाव हो रहा है। ऐसे में बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

ब्रेस्ट की त्वचा पर टेक्स्चर आना (Peau d’orange Sign)

अगर आपकी ब्रेस्ट की त्वचा पर संतरे के छिलके जैसी बनावट यानी छोटे-छोटे उभरे हुए दानेदार टेक्स्चर दिख रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें। डॉक्टर इसे "Peau d’orange" साइन कहते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर का गंभीर लक्षण हो सकता है। यह त्वचा के अंदर सूजन या लिंफ फ्लूइड के जमा होने की वजह से होता है।

नई गांठ या लंप महसूस होना

ब्रेस्ट में या निप्पल के पास किसी नई गांठ (lump) का महसूस होना भी कैंसर का बड़ा संकेत है। अगर यह गांठ दर्दरहित है और समय के साथ बढ़ रही है, तो तुरंत जांच करवाना जरूरी है। कई बार महिलाएं सोचती हैं कि यह नॉर्मल हार्मोनल बदलाव है, लेकिन हर गांठ को जांचना जरूरी है, क्योंकि यही कैंसर का शुरुआती रूप हो सकता है।

 ABC नियम अपनाएं — Armpit, Breast, Collarbone चेक करें

डॉक्टर तान्या के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ ब्रेस्ट तक सीमित नहीं रहता। इसलिए आपको तीन जगहों की जांच करनी चाहिए 

A (Armpit) – कांख में सूजन या गांठ महसूस हो रही है या नहीं।

B (Breast) – ब्रेस्ट का आकार, रंग और त्वचा की स्थिति।

C (Collarbone) – कॉलरबोन के पास किसी गांठ या सूजन का होना।

इन तीनों हिस्सों को ध्यान से देखकर और महसूस करके आप घर पर ही ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेत पहचान सकती हैं।

कब करें यह जांच?

सेल्फ एग्जामिनेशन का सबसे सही समय होता है – पीरियड्स खत्म होने के 5 से 7 दिन बाद। इस दौरान हार्मोनल बदलाव शांत हो जाते हैं और ब्रेस्ट अपनी सामान्य अवस्था में होती है, जिससे किसी भी असामान्यता को पहचानना आसान होता है।

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है  समय पर पहचान। हर महिला को महीने में एक बार सेल्फ एग्जामिनेशन जरूर करना चाहिए। अगर आपको ऊपर बताए गए संकेतों में से कोई भी महसूस हो, तो बिना डर के तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। याद रखें — “जल्दी जांच, लंबी जिंदगी।”

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी चिकित्सीय सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। यदि आपको कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Related News

static