दिव्यांका त्रिपाठी ही नहीं, इन टीवी स्टार्स का भी पहला प्यार रह गया था अधूरा!

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 03:49 PM (IST)

ग्लैमर से भरी टीवी की दुनिया में आए दिन किसी ना किसी के अफेयर की बातें सुनने को मिलती हैं। किसी स्टार को अपना प्यार मिल पाता है तो किसी का रिश्ता बिच रास्ते में ही टूट जाता है। आज हम आपको कुछ एेसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपने पहले प्यार को हासिल नहीं कर पाएं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में। 

 

1. दिव्यांका त्रिपाठी- शरद मल्होत्रा


'इशी' मां के नाम से मशहूर दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शरूआत 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से की थी। इसी सीरियल में साथ काम करते-करते दिव्यांका को अपने कॉ-स्टार शरद मल्होत्रा से प्यार हो गया। इनका रिलेशनशिप लगभग 8 साल तक चला। इतने लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए। दिव्यांका का कहना है कि 'उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने के लिए काफी कुछ किया मगर कुछ काम ना आया'। अब दिव्यांका अपने पति विवेक के साथ शादी-शुदा जिंदगी जी रही हैं। 

 

2. कृतिका कामरा- करण कुंद्रा


कृतिका और करण कुंद्रा का रिलेशनशिप काफी लंबा चला था। इन दोनों ने कभी अपने प्यार को दुनिया से नहीं छिपाया। मगर काम में बिजी होने के कारण दोनों अलग हो गए। कृतिका को भी अपना पहला प्यार हासिल नहीं हो पाया। आज करण अनुषा को डेट कर रहे हैं। 

 

3. सुशांत सिंह राजपूत- अंकिता लोखंडे


'पवित्र रिश्ता' से पहचान बनाने वाले सुशांत सिह राजपूत और अंकिता लोखंडे भी एक-दूसरे से प्यार करते थे। लोग इन दोनों की जोड़ी को जितना टीवी पर पसंद करते थे। उससे कई ज्यादा वह उनको असल जिंदगी में साथ देखकर बहुत खुश होते थे। सुशांत को 'पवित्र रिश्ता' सीरियल के बाद फिल्में मिलना शुरू हो गई। टीवी एक्टर से वह अब बॉलीवुड हीरो बन गए थे। फिल्मों में आने के बाद सुशांत ने अंकिता लोखंडे को छोड़ दिया। मीडिया में खबरों की माने तो अब सुशांत बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को डेट कर रहे हैं। 

 

4. अनीता हंसनंदानी- एजाज खान 


अनीता और एजाज भी सीरियल में साथ काम करते-करते एक दूसरे के करीब आ गए। मगर इन दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं की। मीडिया में आई खबरों की माने तो ब्रेक होने की वजह से अनीता डिप्रेशन की शिकार हो गई थी। बड़ी मुश्किल से वह इससे बाहर निकल पाई थी। अब अनीता बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के साथ खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी जी रही हैं। 


5. रुबीना दिलाइक- अविनाश सचदेव


रूबीना दिलाइक और अविनाश सचदेव का रिलेशन तकरीबन 5 साल चला। मगर फिर किसी वजह से अचानक से दोनों अलग हो गए। इस तरह दोनों का ही पहला प्यार अधूरा रह गया था। अविनाश ने अपनी कॉ-स्टार और टीवी राइटर शालमली देसाई शादी की और रूबीना जल्द ही अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 

 

Punjab Kesari