ब्रेकअप के साथ सेहत पर दिखने लगते हैं ये Side Effect

punjabkesari.in Thursday, Jun 07, 2018 - 01:37 PM (IST)

लड़का-लड़की की दोस्ती को बुरी बात नहीं है लेकिन कुछ लोगों का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ जाता है। कुछ साल दोनो एक दूसरे को डेट करते हैं और किसी कारण इस बढ़े हुए रिश्ते में दरार पड़ जाती है। ब्रेकअप के कारण कुछ लोगों का दिल टूट जाता है। जिससे उन्हें बहुत तकलीफ होती है, इस हालात में वह दूसरे लोगों से अलग रहना शुरू हो जाते हैं। धीरे-धीरे उनकी सेहत भी बिगड़नी शुरू हो जाती है क्योंकि ब्रेकअप का असर इमोशन्स के साथ-साथ सेहत पर भी पड़ना शुरू हो जाता है। आइए जानें कैसे सेहत पर पड़ता है ब्रेकअप का असर। 

 

1. मांसपेशियों में ऐठन
एक शोध के मुताबिक ब्रेकअप के बाद मांसपेशियों में ऐठन और सूजन होने लगती है। इंसान इस स्थिति में अंदर से बुरी तरह से टूट जाता है। उसका सिर दर्द बढ़ने लगता है और इससे गर्दन में अकड़न भी होनी शुरू हो सकती है। कई बार तो इससे चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगती है। 

 

2. सीने में दर्द
ब्रेकअप की वजह से इमोशनल पेन होनी शुरू हो जाती है। जिसका असर सीने पर पड़ना शुरू हो जाता है। किसी गंभीर बात से आहत होने सीने में दर्द की भी शिकायत होने लगती है। ऐसा महसूस होता है कि जैसे किसी ने सीने पर बोझ डाल दिया हो। 

 

3. आंखों में सूजन
जब दिल अंदर से टूटता है तो इंसान कई दिनों तक रोता है। इसका असर आंखों पर पड़ना शुरू हो जाता है। आंखों के आसपास सूजन आनी शुरू हो जाती है क्योंकि नॉर्मल आंसूओं और मोशनल आंसूओं में बहुत फर्क होता है। इन आंसूओं में पानी और नमक की मात्रा कम होती है। जिससे आंखों में सूजन आ जाती है। 

 

4. पाचन तंत्र कमजोर
जब मांसपेशियों में दर्द होता है तो इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ना शुरू हो जाता है। इस स्थिति में शरीर में कॉर्टिसोल की सप्लाई पाचन से जुड़े अंगों की तरफ ज्यादा मात्रा में होने लगती है। जिससे भूख खत्म होने लगती है और पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने लगती है। 

 

5. दिल से जुड़ी परेशानियां
इमोशनल ब्रेकअप के कारण शरीर में बहुत सी परेशानियां बढ़नी शुरू हो जाती है। जिससे शरीर का ऐड्रनलिन लेवल बढ़ना शुरू हो जाता है। इस वजह से दिल से जुड़ी परेशानियां भी होने लगती हैं। 



 

Punjab Kesari