Bread खाने के शौकीन हो जाएं सावधान, पढ़ लें पहले ये खबर

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2024 - 09:20 AM (IST)

नारी डेस्क: ब्रेड खाना हर किसी को पसंद होता है, इसका सेवन अलग अलग तरह से किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की ब्रेड का सेवन आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। दरअसल, ब्रेड में न तो प्रोटीन होता और न ही कोई विटामिन होते है। यह शरीर की पाचन संस्थान को कमजोर बना देती है, जिससे हमें कई तरह की सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। चलिए अब हम आपको ब्रेड खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताते हैं जिसे जान आप भी हैरान हो जाएंगे-

हाई सोडियम की अधिक मात्रा

ब्रेड में बहुत ही मात्रा में सोडियम होता है जो शरीर के लिए नुकसानदायी है। इससे ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी हो सकती है। इसका सेवन करने से शरीर में बहुत हद तक नमक जम जाता है जो एक समय बाद दिल का दौरा सम्बन्धित समस्या को बढ़ा सकती है।

PunjabKesari

मोटापा बढ़ाये

आजकल की युवा पीढ़ी को ब्रेड से बनी चीज़े बहुत ही पसंद होती है, लेकिन उहने इससे होने वाले नुकसानों का पता नही होता है। इसकी वजह से मोटापा बढ़ता है। इसमें केलोरी की मात्रा बहुत ही पाई जाती है जो मोटापे का कारण बनती है।

भूख नहीं मिटती है

कई लोग इसका सेवन पेट भरने के लिए करते है लेकिन इसके सेवन से कभी भूख नहीं मिटती है। इसमें कार्ब कंटेंट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो पेट को कभी नहीं भरता है।

PunjabKesari

ग्लूटेन का मामला

ब्रेड में बहुत ज्यादा ग्लूटेन यानि की लिसलिसा पदार्थ होता है जो की सिलिएक रोग को आमन्त्रित करता है। ब्रेड खाने के बाद कई लोगो के पेट खराब हो जाते है और इसका कारण ग्लूटेन होता है।

कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा

वेसे तो कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसमें ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो सेहत पर नुकसानदायी होता है। इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से ब्लड सुगर हाई और लो होने लगता है जिससे मधुमेह और ब्रेन डैमेज होने का खतरा बना रहता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static