मिनटों में बनाएं ब्रेड दही बड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 09:54 AM (IST)

दही बड़े उत्तरप्रदेश की फेमस डिश है। इसे खासतौर पर उड़द दाल से तैयार किया जाता है। मगर इसके लिए दाल को कई घंटों तक भिगोकर रखना पड़ता है। ऐसे में इसे बनाने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में अगर आपका इसे खाने को मन करें तो आप ब्रेड सेे इसे जल्दी से बना सकती है। तो चलिए आज हम आपको ब्रेड से दही बड़े बनाने की रेसिपी बताते हैं...

सामग्री:

दही- 3/4 कप
उबले मैश्ड आलू- 2
स्लाइस ब्रेड- 4
धनिया की चटनी- 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
इमली की चटनी- 1 बड़ा चम्मच 
चीनी- 1 छोटा चम्मच 
जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच (भुना हुआ)
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
किशमिश- 10-12
नमक- आवश्यकतानुसार 
धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
काला नमक- आवश्यकतानुसार 

विधि:

1. सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकाल लें।
2. अब एक बाउल में आलू, अमचूर पाउडर, किशमिश, जीरा पाउडर, हरी मिर्च व नमक डालकर मिलाएं। 
3. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल बनाकर ब्रेड स्लाइस से कवर करें।
4. एक अलग बाउल में दही और चीनी फेंट लें।
5. पैन में ऑयल गर्म करके ब्रेड के बॉल्स को फ्राई करें।
6. अब सर्विंग प्लेट में ब्रेड से तैयार बड़े रखें।
7. ऊपर से मीठा दही, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया और इमली की चटनी डालें।
8. अब धनिया पत्ती और काला नमक से गार्निश करके सर्व करें।
9. लीजिए आपके ब्रेड बड़ा बनकर तैयार है।

Content Writer

neetu