अजब-गजब! बेहद खूबसूरत फिर भी शादी के लिए नहीं मिल रहे इन लड़कियों को मर्द

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 05:40 PM (IST)

शादी के लिए लड़का या लड़की का न मिलना एक आम समस्या है। मगर यह समस्या तब होती है, जब शादी के लायक लड़के के पास अच्छी नौकरी या फिर अच्छा घर परिवार न हो। वहीं लड़कियों की शादी में देरी की वजह उनका सुंदर न होना या फिर कोई और शारीरिक परेशानी हो सकती है। मगर ब्राजील का एक गांव, जहां की लड़कियां सुंदर, सुशील, घर का काम करने के साथ-साथ खेतों का काम भी संभालती हैं, मगर फिर भी उस गांव की 600 में से 300 जवान लड़कियां अभी तक कुंवारी हैं। वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान...

nari

क्या है वजह?

असल में इस गांव की लड़कियों की एक शर्त होती है कि शादी के बाद लड़का लड़की के गांव में ही रहेगा। लड़की खेतों का काम खुद संभालेगी और लड़के को घर के कामकाज में उसका पूरा साथ देना पड़ेगा। खबरों के मुताबिक इस गांव की लड़कियां शादी के बाद लड़कों पर अपना पूरा हुकुम चलाती हैं, जिस वजह से इस गांव की लड़की के साथ कोई भी लड़का शादी करने के लिए जल्द राजी नहीं होता। इस गांव की लड़की से केवल वही शख्स शादी करता है, जिसके खुद के परिवार में कोई नहीं होता, उस लड़के को लड़की के गांव जाकर रहने में कोई परेशानी नहीं होती।

nari

कैसे बसा था यह गांव?

ब्राजील के इस गांव की स्थापना वहीं की रहने वाली एक औरत मारिया सिनोरिया ने की थी। मारिया ने इस गांव को 1851 में बसाया था। खबरों के अनुसार गांव मारिया को उसके परिवार वालों ने लड़की होने के नाते घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद मारिया ने अपने गांव में रहने वाले लोगों के लिए रुल बनाया कि इस गांव की लड़कियां शादी के बाद अपना घर छोड़कर कहीं नहीं जाएंगी, बल्कि लड़के को उनके साथ आकर यहां रहना होगा। इसी वजह से शायद आज गांव की कुछ लड़कियां सालों से कुंवारी हैं। 


nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static