लड़कों को जरूर पता होनी चाहिए शेविंग से जुड़ी ये बातें !

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2017 - 04:54 PM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : कई लड़के रोजाना शेव करते हैं। गर्मी के मौसम में तो बालों की ग्रोथ और ज्यादा बढ़ जाती है जिससे रैगुलर शेव करना बहुत जरूरी हो जाती है। इस दौरान कई बार चेहरे पर कट लग जाता है इसलिए शेव के बाद बर्फ जरूर लगाएं जिससे दर्द से राहत मिलेगी और निशान भी नहीं पड़ेगा। गर्मी में शेव करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर देना चाहिए लेकिन कई पुरूष इस दौरान कई ऐसी गल्तियां कर देते हैं जो शेविंग के दौरान मुश्किल पैदा करती हैं।

- गर्मी में धूप की वजह से चेहरे की सारी नमी खो जाती है और स्किन हार्ड हो जाती है जिससे चेहरे पर रेजर स्मूथ नहीं चलता और चोट लगने का डर रहता है। इसके लिए हमेशा शेव करने से पहले चेहरे पर थोड़ा-सा लोशन लगाएं।

- कई लोग एक ही रेजर से काफी बार शेव कर लेते हैं। इससे रेजर में गंदगी इकठ्ठी हो जाती है और चेहरे पर पिंपल्स और एलर्जी हो जाती है।

- हमेशा शेव उसी दिशा में करें जिस डायरैक्शन में बाल हों। गलत दिशा में ब्लेड चलाने से कट लग सकता है और इससे बालों की ग्रोथ भी खराब हो जाती है।

- शेविंग के दौरान हमेशा हल्के हाथों से रेजर चलाएं। ज्यादा जोर लगाने से स्किन पर दबाव पड़ता है जिससे त्वचा हार्ड हो जाती है और चोट भी लग सकती है।

- शेव करने के बाद कई लड़के घर में पड़ा कोई भी लोशन चेहरे पर लगा लेते हैं जोकि बहुत गलत है। शेव के बाद त्वचा रूखी हो जाती है और लोशन लगाने से यह और भी रूखी हो सकती है। इसलिए मर्दों को हमेशा एल्कोहल फ्री लोशन का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Punjab Kesari