लड़कियों की इन आदतों पर मर मिटते हैं लड़के, पहली ही नजर में कर लेते हैं पसंद

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 05:19 PM (IST)

पहली ही नजर वाले प्यार पर आज बेशक कुछ लोगों को विश्वास ना हो लेकिन जब किसी को पहली नजर वाला प्यार होता है तो जनाब वो ही जानता है कि आखिर उसके दिल पर क्या बीतती है। ऐसा अकसर देखा जाता है कि लड़कों को ही पहली नजर में प्यार हो जाता है। अब ऐसा भी जरूरी नहीं है कि पहला प्यार सिर्फ शक्ल देखकर होता है बल्कि कईं बार हमें सामने वाले की आदते ही इतनी पसंद आ जाती हैं कि हम खुद को रोक नहीं पाते हैं। इतना ही नहीं कुछ लड़के तो उन्हीं के साथ शादी तक के सपने सोच लेते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी आदते होती हैं जिनपर लड़के मर मिटते हैं तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। 

1. हर बात शेयर करने वाली 

लड़कों को वो लड़कियां काफी पसंद आती हैं जो अपनी हर एक चीज शेयर करती हैं। इस एक अदा पर तो लड़के जान भी वार देते हैं। इससे लड़कों को लगता है कि लड़की उन्हें जीवन का अहम हिस्सा मानती हैं। 

2. लड़कों के कंधे पर सिर रखकर सोना 

लड़कों को लड़कियों की जो दूसरी आदत पसंद होती है वो है लड़के के कंधे पर सिर रख कर सोना। जी हां...ऐसा इसलिए क्योंकि एक लड़की उसी लड़के के कंधे पर सिर रखेगी जिसे वो अपना मानती होगी और जिसके साथ उसे सुरक्षित महसूस होता होगा। इस आदत से भी लड़के जान हार बैठते हैं। 

3. हमेशा मदद करने वाली

लड़कों को वो लड़कियां सबसे अच्छी लगती हैं जो हमेशा मदद के लिए तैयार रहती हैं। चाहे उनके दोस्तों को उनकी जरूरत हो चाहे लड़के को। 

4. लड़कियों में छिपा वो बचपना 

उम्र के साथ-साथ हम सीरियस होते जाते हैं लेकिन हमें कभी भी अपने अंदर के बच्चे को नहीं मारना चाहिए। वहीं जब लड़कियां बच्चों की तरह खेलती कूदती हैं तो इस बात को  लड़के काफी पसंद करते हैं। 

5. देखकर प्यारी सी स्माइल देना 

ऐसा रिश्ते के शुरूआती पड़ाव में होता है। जब हम एक दूसरे से शब्दों से नहीं बल्कि बिन कहे भावों से ही बात करते हैं। जैसा कि लड़की का लड़के की तरफ देखकर हंसना। इस बात पर भी लड़के दिल हार जाते हैं। 

6. खुद के लिए स्टैंड लेना 

लड़कों को आज के समय में वो लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं जो खुद के लिए स्टैंड लेती हैं और लोगों को मुंह तोड़ जवाब देती है। इस आदत को देखकर भी लड़के काफी इंप्रेस होते हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal