छोटे कद की लड़कियों में होती है कई खूबियां, तभी लड़के करते हैं उन्हें ज्यादा पसंद

punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 01:51 PM (IST)

हर इंसान की पसंद अलग- अलग होती है। कुछ लड‍़कों को लंबी लड़कियां पसंद होती हैं तो कुछ का छोटी हाइट की लड़कियों की तरफ ज्यादा झुकाव होता है। कई बार सवाल यह उठता है कि लड़के छोटी लड़कियों में ऐसा क्या देख लेते हैं कि वे  उनके प्रति खिंचे चले जाते हैं? इसे लेकर एक सर्वे भी किया गया था, जिसमें बताया गया कि छोटे कद की लड़कियां लड़कों की पहली पसंद क्यों बन रही है।

केयरिंग होती है ऐसी लड़कियां


छोटे कद की लड़कियां ना केवल देखने में प्यारी होती हैं, वह काफी केयरिंग भी होती हैं। वह अपने से ज्यादा  पार्टनर को खुश रखने में ध्यान देती है और अपना  प्यार जताने में भी परहेज नहीं करती हैं। 

प्यार से रहती हैं संतुष्ट 

छोटे कद की लड़कियां काफी भावुक होती हैं और आपके प्यार से संतुष्ट रहती हैं। यद आपकी गर्लफ्रेंड भी शॉर्ट हाइट की है तो उसकी खूब केयर कीजिए और उसे प्यार दीजिए।


तेज होता है दिमाग


एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़कों को वो लड़कियां ज्सादा पसंद आती है, जिनका कद तो छोटा होता है पर पैर लंबे और फीगर अच्छा हाती है। माना जाता है कि ऐसी लड़कियों का दिमाग भी लंबी लड़कियों के मुकाबले तेज होता है। 


आपका मूड रखती हैं ठीक

इस तरह की लड़कियां आपको परेशान देखकर खुद भी परेशान हो जाती हैं और वह कोशिश करती हैं कि किस तरह आपका मूड ठीक हो सके। जब अपकी क्यूट गर्लफ्रेंड इतने केयर करेगी तो मूड खुद ही ठीक हो जाएगा। 


सुन सकती है आपके दिल की आवाज

छोटी गर्लफ्रेंड को जब भी आप उगले लगायेंगे वह आपके सीने तक ही आएगी। ऐसे में वह हर बार गले लगाते वक्त आपके दिल की आवाज सुन सकती है। यह बात कुछ लड़कों को बहुत ज्यादा अच्छी लगती है। वह चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड हमेशा ही उन्हें गले लगाये रहे।

उम्र से लगती हैं छोटी

सबसे खास बात यह है कि छोटे कद की लड़कियां अपनी असली उम्र से काफी कम  दिखती हैं। जबकि बड़े कद की लड़कियां समय से पहले ही बूढी दिखती हैं। कई बार छोटे कद की लड़कियों की मासूम हरकत आपको ना चाहते हुए भी हंसने पर मजबूर कर देती हैं।

Content Writer

vasudha