रिलेशनशिप में पार्टनर से इन 5 बातों की उम्मीद रखते है लड़कें

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 05:07 PM (IST)

लड़का हो या लड़की हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर पर्सनैलटीड होने के साथ-साथ उन्हें प्यार करने वाला हो। लड़कियां तो अक्सर रिलेशनशिप में पड़ने से पहले लड़को के सामने अपनी प्रायोरिटी रख देती है। लड़के लड़कियों के सामने अपनी इच्छाओं को नहीं रख पाते है लेकिन लड़के अपनी रिलेशनशिप में लड़कियों से कुछ बातों की उम्मीद रखते है। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए लड़को के साथ-साथ लड़कियों का भी फर्ज है कि वो लड़के की उम्मीदों पर खरी उतरें। आज हम आपको बताएंगे कि रिलेशनशिप में लड़को को अपने पार्टनर से किन बातों की उम्मीद होती है।
 

1. पर्सनल स्पेस 
अक्सर लड़कियां अपने पार्टनर के कहीं भी आने-जाने पर पूछताछ करने लगती है। इससे लड़के इरिटेट हो जाते है। इसलिए अगर आप चाहती है कि आपके रिश्ते में दूरियां न आएं तो अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस जरूर दें।

2. इज्जत करना
थोड़ी-बहुत नोक-झोंक तो हर रिश्ते में होती है। कई बार लड़कियां लड़ाई-झगड़े में अपने पार्टनर को हर्ट कर देती है। लड़कियों की तरह लड़के भी चाहते है कि उनका पार्टनर उन्हें रिस्पेक्ट करें। उन्हें भी वो इज्जत मिले जो वो डिजर्व करता है।

3. इमोशनल स्पोर्ट
हर किसी को लगता है कि लड़के दिल के मजबूत होता है। इसलिए वो चाहकर भी अपनी फीलिंग के जाहिर नहीं कर पाते। मगर जिस तरह लड़कियों को इमोशनल स्पोर्ट की जरूरत होती है उसे लड़को को भी होती है।

4. साथ निभाना
लड़के अक्सर लड़कियों के साथ अपनी लाइफ को दूर तक सोच लेते है। लड़के चाहते है कि उनकी पार्टनर बाद में आनी वाली समस्याओं और हर प्लान में शामिल हो।

5. सेक्सुअल कनेक्शन
लड़को एक अच्छे रिलेशनशिप के साथ-साथ सेक्सुअल कनेक्शन की भी जरूत होती है। वो ऐसा इसलिए चाहते हैं ताकि वो जान सकें कि उनकी पार्टनर उनमें सच में दिलचस्पी लेती भी है या नहीं।

Punjab Kesari